फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूमों को अपने करीबियों से ही दरिंदगी का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मासूमों को अपने करीबियों से ही दरिंदगी का खतरा है। उकलाना के बाद हिसार में हुई दरिंदगी में भी करीबी ही अपराधी निकला। आरोपी साथ वाले कमरे में ही रहता था।
विज्ञापन

यौन शोषण और दरिंदगी के पिछले एक साल के मामलों में अधिकतर रिश्तेदार या पड़ोसी ही निकले हैं। हिसार में दरिंदगी करने वाला किशोर साथ वाले कमरे में रहता था। उकलाना में नौ दिसंबर को छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी भी पड़ोसी था। पिछले साल रेलवे लाइन के पास बनी कॉलोनी में एक पिता ने ही अपनी मानसिक रूप से कमजोरी बेटी से दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया था। बीते साल ही हांसी में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म कर गर्भवती कर दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें