फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑयल मिल मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑयल मिल में विस्फोट मामले में मैनेजर गिरफ्तार, जमानत मिली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी/हिसार।
उकलाना के ऑयल मिल विस्फोट मामले में पुलिस ने मैनेजर कृष्ण को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जमानत मिल गई। मामले में पुलिस ने मिल मालिकों और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने अभी तक एक ही गिरफ्तारी डाली है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। हालांकि पुलिस का कहना है कि बाकी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
अभी तक हो चुकी नौ श्रमिकों की मौत
आशीष एग्रो ऑयल मिल में पांच नवंबर की रात 25 वर्ष पुराने टैंक में विस्फोट हुआ था। हादसे में 15 मजदूर झुलस गए थे। इनमें से नौ की उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अन्य की हालत ठीक बताई जा रही है। मामले के बाद सहकारी मंत्री मनीष ग्रोवर ने मौके का दौरा किया था और झुलसे मजदूरों का हाल जाना था। उन्होंने प्रशासन को झुलसे मजदूरों का सरकारी अस्पताल में मुफ्त में इलाज करवाने के निर्देश दिए थे। पीड़ित परिवारों को उन्होंने मुआवजा दिलवाने का भी आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मैनेजर कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है। उसे कोर्ट से जमानत मिल गई। अन्य लोगों को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। इसके लिए दबिश दी जा रही है। - दिनेश कुमार, चौकी इंचार्ज सुरेवाला चौक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें