फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सड़क पर कचरा फैलने से रोकने के लिए निगम बनाएगा 8 एमआरएफ सेंटर

विज्ञापन
मेयर गौतम सरदाना अ​धिकारियों के साथ निरीक्षण करते हुए।
विज्ञापन
हिसार। मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए निर्देश के बाद सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर गौतम सरदाना ने सोमवार को अधिकारियों के साथ पूरे शहर का निरीक्षण किया। डीसी उत्तम सिंह ने भी नगर निगम अधिकारियों को एक सप्ताह में हालत सुधारने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि कहीं पर भी कचरा नहीं दिखना चाहिए। कचरा उठाने के लिए गाड़ियां नियमित तौर पर भेजी जाएं। सड़क पर कचरा फैलने से रोकने के लिए निगम आठ मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर बनाएगा। मेयर गौतम सरदाना शहीद मदन लाल ढींगरा मार्केट में पहुंचकर सफाई का जायजा लिया। मार्केट में रामपुर मोहल्ले के साथ लगती जमीन पर एक छोटा एमआरएफ बनाने के निर्देश दिए। जिसमें मार्केट व आसपास का कचरा एकत्रित किया जाएगा। इसके बाद मेयर गौतम सरदाना अधिकारियों के साथ शहीद ऊधम सिंह कांबोज मार्केट पहुंचे। मार्केट के अंदर ही एक छोटा एमआरएफ बनाया जाएगा, जिसमें मार्केट का कचरा एकत्रित किया जाएगा। मेयर अधिकारियों के साथ कैमरी रोड स्थित पुलिया के पास पहुंचे, जहां नगर निगम के सामुदायिक केंद्र के कॉर्नर पर एक एमआरएफ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

कैमरी रोड स्थित रॉयल बार के पास एचएसवीपी की जमीन पर एक एमआरएफ सेंटर भी बनाया जाएगा। महापौर ने कैमरी रोड स्थित एक ग्रीन बेल्ट बनाने के निर्देश दिए। महापौर गौतम सरदाना ने सेक्टर 14 में सीनियर सिटीजन क्लब के पास एचएसवीपी की अनप्लेंड जमीन पर एक एमआरएफ सेंटर बनाने के निर्देश दिए। इसमें सेक्टर 14 सेक्टर 14 पार्ट 2 व आसपास के क्षेत्र का कचरा एकत्रित किया जाएगा। पड़ाव चौक पर तोड़े गए पशु बाड़ों वाली जमीन पर एमआरएफ केंद्र बनाया जाएगा। इसमें ऑटो मार्केट सहित अन्य क्षेत्रों का कचरा एकत्रित किया जाएगा। मिल गेट रोड पर नई सब्जी मंडी व दूसरा मिल गेट के नजदीक एमआरएफ सेंटर बनाया जाएगा।
अधिकारियों ने दर्ज की डिटेल
इस दौरान निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल सिंह, डीएमसी वीरेंद्र सहारण, एक्शन संदीप सिहाग, एक्शन संदीप धुंधवाल, एमई संदीप बेनीवाल, एसडीओ साहिल, एसएसवीपी के एसडीओ राम प्रसाद, जेई तरुण, जेई अनूप जेई आरडी शर्मा, जेई अंकुर, जेई कुलदीप आदि मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर फोटो किए तथा लोकेशन की डिटेल दर्ज की।
विज्ञापन

-

पूरे शहर में नगर निगम की ओर से सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि अपने खुले में कचरा न फेंकें। कचरे को निगम की गाड़ियों में डालें। - उत्तम सिंह, उपायुक्त, हिसार
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें