फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : कैंट एरिया मेें दो और उकलाना स्कूल में एक विद्यार्थी मिला संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शुक्रवार को कोरोना के तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार सातरोड़ कैंट एरिया से 6 वर्षीय छात्र, 9 वर्षीय छात्रा और उकलाना स्कूल का 15 वर्षीय सुरेवाला निवासी छात्र के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। विभाग ने इन विद्यार्थियों के संपर्क की हिस्ट्री जुटानी शुरू कर दी है। इससे पहले जिले में तीन छात्र संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि कैंट से दोनों छात्र अपने माता-पिता के संपर्क के बाद संक्रमित मिले हैं। विभाग की टीम ने उकलाना स्कूल से रैंडमली सैंपलिंग करवाई थी। उसी दौरान रैपिड किट से जांच में सुरेवाला निवासी बच्चा संक्रमित मिला है। कोरोना की रोकथाम को लेकर विभाग लगातार सैंपलिंग करने में जुटा है। हर रोज 1300 से 1500 तक सैंपलिंग करवाई जा रही है। अभी कुछ दिन से केस बढ़े हैं, मगर हालात अधिक नहीं बिगड़े हैं। फिर आमजन को एहतियात बरतने की जरूरत है, वरना विभाग व प्रशासन मजबूरन सख्ती बरतेगा। अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 53989 जबकि ठीक होने वालों की संख्या 52842 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें