फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो डीजल-बेस ऑयल के नाम पर चल रहा सस्ते डीजल का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बायो डीजल या बेस ऑयल के नाम पर बिकने वाला तेल पेट्रोल पंप संचालकों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा रहा है। यह बायो डीजल-बेस ऑयल डीजल से प्रति लीटर करीब 30 से 40 रुपये कम में उपलब्ध कराया जा रहा है। राजस्थान बॉर्डर के साथ लगते गांवों में यह बेचा जा रहा है। आदमपुर क्षेत्र में कुछ लोगों ने गोदाम तक बना लिए हैं, जहां से इसे गांवों में सप्लाई किया जा रहा है। पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने बायो डीजल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए 15 नवंबर को हड़ताल का एलान कर दिया है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप एसोसिएशन के अनुसार यह बायो डीजल गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से मंगवाया जाता है। वहां से हिसार, आसपास के जिलों के अलावा राजस्थान भी भेजा रहा है। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के प्रधान राजकुमार सलेमगढ़ ने बताया कि हिसार में बेस ऑयल व व्हाइट आयल मिलाकर नकली डीजल बनाकर उसको बायो डीजल को असली डीजल के नाम से उद्योगों व वाहनों के लिए धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। यह तेल असली डीजल के रेट से लगभग 30 से 40 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता है। सस्ते के चक्कर में लोग फंसते जा रहे हैं।
जिले में स्थापित ऐसे गोदामों पर छापे मारकर गोदाम मालिकों की ओर से हर रोज की जा रही हजारों लीटर तेल की खरीद का असली स्रोत एवं उनके ग्राहकों की पूरी जानकारी लेने पर इस नकली तेल का पूरा पर्दाफाश हो सकता है। कुछ पेट्रोल पंप संचालक बायो डीजल खरीद रहे हैं, जिसे डीजल में मिलाकर बेच रहे हैं। इससे वाहन चालकों को भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

बायो डीजल बेचना कानूनन है या नहीं, इस बारे में तेल कंपनी के अधिकारी ही अधिक जानकारी दे सकते हैं। हमारा काम पेट्रोल पंपों की जांच करना है। यदि कोई बायो डीजल की अवैध बिक्री के बारे में सूचना देगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। तेल कंपनी के अधिकारी ही जानकारी दे पाएंगे कि किस एक्ट में कार्रवाई होगी। - अशोक शर्मा, जिला खाद्य आपूूर्ति नियंत्रक हिसार
गैर कानूनी तरीके से बायो डीजल-बेस ऑयल बेचा जा रहा है। जिससे वाहनों इंजन खराब होने की आशंका है। इससे प्रदूषण का लेवल भी बढ़ता है। इसकी बिक्री के बारे में सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे। इस पर रोक नहीं लगाई तो हम 15 नवंबर से हड़ताल पर जाएंगे। - राजकुमार सलेमगढ़, प्रधान, ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें