फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत मामला : विजिलेंस टीम को मिला सुरेश चौधरी का पासपोर्ट नंबर, आज जारी किया जाएगा लुकआउट व रेड कॉर्नर नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। रिश्वत मामले में फंसे ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी की अब जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। सुरेश चौधरी की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस एक महीने से भी ज्यादा समय से प्रयासरत थी। कोई कामयाबी हाथ न लगते देख सिरसा विजिलेंस ने मुख्यालय से उसका पासपोर्ट नंबर मांगा था। ताकि सुरेश चौधरी विदेश फरार न हो सके। सोमवार को विजिलेंस को उसका पासपोर्ट नंबर मिल चुका है। मामले में जांचकर्ता सिरसा विजिलेंस में इंस्पेक्टर अनिल सोढ़ी ने बताया कि बुधवार को सुरेश चौधरी के लुकआउट व रेडकॉर्नर नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही अदालत से उसके अरेस्ट वारंट की तारीख 24 सितंबर तक बढ़वाई है।
विज्ञापन

ये था मामला
उल्लेखनीय है कि सुरेश चौधरी के खिलाफ 6 अगस्त को स्टेट विजिलेंस ने रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया था। इस बारे में रामायण गांव निवासी रामबिलास ने स्टेट विजिलेंस को शिकायत दी थी। रामबिलास ने शिकायत में बताया था कि उसे केमिस्ट शॉप संचालक का लाइसेंस देने की एवज में 40 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। यह रिश्वत ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी के कहने पर उसका ड्राइवर व चपरासी 6 अगस्त को उससे लेने आधार अस्पताल के पास पहुंचे थे। जहां पर विजिलेंस ने उन्हें रिश्वत लेते काबू कर लिया था। जबकि आरोपी ड्रग कंट्रोल ऑफिसर सुरेश चौधरी वहां से फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें