फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विस्तारक राघवेंद्र आर्य की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
राघवेन्द्र आर्य। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हांसी। बवानीखेड़ा के बीके स्कूल के पास बुधवार रात करीब 10 बजे सड़क हादसे में भाजपा के भिवानी जिला प्रचारक राघवेंद्र आर्य की मौत हो गई। 54 वर्षीय राघवेंद्र आर्य बुधवार को भिवानी में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर बाइक से अपने गांव कुंभा आ रहे थे। बवानीखेड़ा में बीके स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को भिवानी के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया। राघवेंद्र आर्य पूर्व में किसान मोर्चा जिला हिसार के महामंत्री व सिरसा जिला में विस्तारक भी रह चुके हैं। इस समय वे भिवानी में जिला विस्तारक का काम देख रहे थे। उनका अंतिम संस्कार हांसी के स्वर्ग आश्रम में किया गया। उनके निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र वीरचक्र, महामंत्री प्रवीण पोपली, एडवोकेट धर्मबीर रतेरिया, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बिश्नोई, अशोक सैनी, अशोक कन्नौजिया, जिला मंत्री संजीव रेवड़ी, देवेंद्र शर्मा देव, प्रवीण बंसल ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें