फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। महिला थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर बीकॉम की छात्रा से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में कुरुक्षेत्र के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने आरोपी मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह बीकॉम की छात्रा है। कुरुक्षेत्र में उसकी मुलाकात मनोज से हुई। इसके बाद उनकी फोन पर बातचीत होने लगी। मनोज शादी का झांसा देकर मुझे एक होटल में ले गया और दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और अश्लील वीडियो बना वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि मनोज उसे ब्लैकमेल कर करीब दो लाख रुपये ले चुका। जांच अधिकारी एएसआई प्रोमिला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मनोज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें