फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आढ़ती के सिर पर पिस्तौल का बट मार दो लाख रुपये लूटने का प्रयास

विज्ञापन
सिवानी मौके पर बरामद कारतूस का खोल - फोटो : Hisar
विज्ञापन
सिवानी मंडी। रेलवे स्टेशन रोड पर गणेश धर्म कांटा के नजदीक एक आढ़ती से बाइक सवार दो युवकों ने नकदी का बैग छीनने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने आढ़ती के सिर पर पिस्तौल का बट मारकर घायल कर दिया। विरोध के दौरान एक कारतूस मौके पर गिर गया। वहीं शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबांदी कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आढ़ती आनंद शर्मा किसी से दो लाख रुपये लेकर पैदल ही अपने कार्यालय की ओर जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए और पिस्तौल का बट उसके सिर में मारा। आरोपियों ने उससे दो लाख रुपये से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। वहीं, घायल आढ़ती को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद डीएसपी मनोज कुमार व थाना प्रभारी महेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
आढ़ती से लूट के प्रयास की सूचना मिली थी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे। - महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, सिवानी मंडी

सिवानी में मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों से घटना की जानकारी लेते हुए- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें