हिसार। नगर निगम की हाउस की बैठक करीब 10 माह बाद शुक्रवार को होगी। मेयर के बीमार होने के कारण सीनियर डिप्टी मेयर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े 374 प्रस्ताव रखे जाएंगे। पुराने प्रस्तावों के लंबित होने के कारण इस बार खुद सीनियर डिप्टी मेयर सहित पांच पार्षदों ने बैठक को लेकर नए एजेंडे ही नहीं दिए। मेयर गौतम सरदाना के कार्यकाल की पहली हाउस की बैठक में पास हुए काफी प्रस्ताव अभी तक लंबित पड़े हैं।
बता दें कि इससे पहले हाउस की बैठक 22 व 23 जनवरी को आयोजित की गई थी। इसके बाद से हाउस की कोई बैठक नहीं हुई। हालांकि जुलाई में हाउस की समीक्षा बैठक हुई थी। इस कारण से पार्षद हाउस की बैठक बुलाने की मांग करने लगे थे। इस पर 21 अक्तूबर को हाउस की बैठक बुलाने का फैसला किया गया था। मगर ऐलनाबाद चुनाव में मेयर की ड्यूटी लगने के कारण यह बैठक स्थगित करके 12 नवंबर की निर्धारित कर दी गई थी।
इन पार्षदों ने नहीं दिए प्रस्ताव
वार्ड संख्या-पार्षद
02-कविता केडिया
04-अनिल सैनी
10-बिमला देवी
13-अमिता
14-अमित ग्रोवर
बैठक में रखे जाने वाले प्रमुख प्रस्ताव
- तेलियानपुल रेहड़ी मार्केट हनुमान मन्दिर के पास नई सीवर लाइन डालने बारे।
- नगर निगम की दुकानों के सामने पीने का पानी नही है। नई लाईन डाली जाए।
- पड़ाव चौक शीतला माता मंदिर वाली गली अहीर गुज्जर धर्मशाला से अनिल गुर्जर के घर तक पानी की लाईन डालने बारे।
- प्रताप नगर में 50 साल पुरानी पाइप लाइन बदलने बारे।
- टिब्बा दानाशेर, गुर्जर मोहल्ला, ओड मोहल्ला, वाल्मीकि मोहल्ला पानी की लाइन व सड़क आदि का कोई कार्य नहीं हुआ।
- मिल गेट बूस्टिंग स्टेशन पर डिस्पोजल बनाने को लेकर
- सेक्टर 1-4 से एयरपोर्ट चौक तक डाले गए बरसाती पानी के नाले का आगे का कार्य पूरा करना।
- शिव नगर, गली न0 18, वार्ड नंबर 7 मे डाली गई भूमिगत सीवरेज लाइन को करोड़ों रुपये की लागत से डाला गया जो अभी तक शुरू नहीं हो पाया। मामले की जांच करने व दोषीगण अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की के लिए प्रस्ताव रखा गया है।
- सब कमेटी के चेयरमैन व सदस्यों के काम की गुणवत्ता व समापन पर हस्ताक्षर हो।
- डिफेंस कॉलोनी की 40 साल पुरानी सीवरेज लाइन बदली जाए।
- भगत सिंह नगर गली नं0 4 में बिजली की 11000 वोल्टेज की तारों को ऊंचा करवाया जाए।
- वार्ड 11 सातरोड खास-खुर्द में सुबह और शाम को 1-1 घंटे के बिजली कट लगते हैं बिजली कट बंद किए जाए।
- बीएंडआर विभाग द्वारा शहर चल रहे विकास कार्य की प्रोग्रिसव रिपोर्ट, जिसमे भवन, सड़क और आरओबी शमिल हैं।
- तेल डिपो फाटक व डाबड़ा चौक फाटक तक पुल बनाने बारे व निरंकारी भवन रोड का रेवेन्यू रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने बारे।
- राजगढ़ रोड पर नहर चौक का नाम बदलकर कबीर चौक रखने बारे।
- वार्ड में जनसंख्या में अनुपात से आंगनवाडी केंद्र खोले जाए।
- सेक्टर 9-11 में रिजर्व जमीन पर प्राइमरी स्कूल खोला जाए।
- वार्ड 11 स्थित सातरोड़ खास-खुर्द मे हेल्थ सब-सेंन्टर की पुरानी बिल्डिंग तोड़कर इसे अपग्रेड कर 5 बेड का अस्पताल बनाया जाए।
- सेक्टर 1-4 में छोड़ी गई थाने के लिए जगह पर थाने की बिल्डिंग बनवाई जाए।
- मेला ग्राउंड सेक्टर 21 पी में एसटीपी का निर्माण करवाया जाए।
- न्यू क्लाथ मार्केट में टूटी हुई सड़कों की मरम्मत और ट्रैफिक व्यवसथा के लिए पीली पटटी लगाने बारे।
- राजीव नगर में नगर निगम की इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की साढ़े चार एकड़ जमीन पर कब्जे हटवाकर बाउंड्री वाल बनाकर उस पर सामुदायिक केंद्र बनाया जाए।
- वार्ड 11 सातरोड खास खुर्द में अवैध तरीके से बेची जा रही शराब को बंद कराया जाए और उस पर कार्रवाई की जाए। सभी चौक चोराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाए।
- मॉडल टाउन दिल्ली रोड पर चल रहे होटल स्पा सेंटर पीजी जिनमें होने वाले अनैतिक कार्यों को बंद कराया जाए। नियम बनाया जाए कि अगर इस तरह के कोई सेंटर खोले जाने से पहले आसपड़ोस के लोगों की सहमति ली जाए।
- पड़ाव चौक शीतला माता मन्दिर के साथ खाली जगह पर लाइब्रेरी बनाई जावे व मोहल्ला क्लीनिक बनाई जावे।
-12 क्वार्टर रोड काली देवी मन्दिर तक सीटी बस का संचालन कराया जाए। इसमें लगभग 5 वार्ड पड़ते है।
- सफाई व्यवस्था ठीक नहीं है शहर में जगह जगह खुले में मीट वगेरा काटकर बेचा जाता है इस पर रोक लगाई जाए।
- वार्ड में बेसहारा गाय बहुत है उन्हें पकड़ कर गो-अभयारण्य में छोड़ा जाये।
- वार्डों में हाउस टैक्स के नोटिस भिजवाये जायें जिससे सरकार को राजस्व की प्राप्ति हो।
- कैंची चौक, मीलगेट व दवाई फैक्टरी के पास बस स्टॉप बनाया जाए।
-पानीपत सोनीपत नगर निगम की तर्ज पर हिसार की नगर निगम में स्थित लालडोरे के एरिये का हाउस टैक्स वर्ष 2019 तक माफ किया जाए और उन्होंने टैक्स भर दिया है उनको सरप्लस किया जाए।
-सिटी बस सर्विस का वार्ड 11 सातरोड के अंदर मैन रोड आगागमन शुरू कियाजाए।
- ज्योतिबाई फूले के नाम से भवन बनाने के लिए जगह दी जाए।
-वार्ड न0 11 (सातरोड खुर्द) मे निर्माणाधीन स्टेडियम की चौडाई कम है और इसमेंपार्किग की जगह भी पर्याप्त नहीं है इसलिए इसके विस्तार हेतू मुरबा/किला न0 162/7,16,24, 25/1, 178/4 जमीन जोकि स्टेडियम से साथ लगती है इसलिए इस जमीन को स्टेडियम को चौडा करने व पार्किग के लिए इस्तेमाल किया जाए।
- सातरोड खास मे ग्राम पंचायत द्धारा दी गई गोगा मेडी की जमीन को नाम बदलकर रविदास चौपाल के नाम से इसका नामकरण किया जाए।
- राजगढ़ रोड स्थित प्रसार भारती द्वारा अनुरोध किया गया है कि उपायुक्त निवास के समीप चौक का नाम रेडियो चौक किया जाए।
वर्ष 2019 में हुई हाउस की बैठक के लंबित पड़े प्रस्ताव
वार्ड 1
- श्मशान घाट पर बने बरसाती नाले को कवर करवाने बारे।
- सिरसा रोड से बगला रोड की तरफ मोड़ पर हाई मास्क लाइट लगाने बारे।
- सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 में पार्कों का निर्माण करने बारे।
वार्ड 3
- पत्थरों वाली गली में मास्टिक लेयर की सड़क बनाने बारे।
-
वार्ड 4
- सैनी भवन अथाई से लेकर सब्जी मंडी चौक तक बरसाती ड्रेन का निर्माण करवाना।
- विजय नगर, महता नगर, गुलाटी अस्पताल के पीछे बरसाती ड्रेन का निर्माण करवाने बारे।
- सुरेश दही भल्ले वाली गली से सुशील सैनी के मकान तक पानी की लाइन डालने बारे।
वार्ड 6
- प्रताप नगर, पड़ाव गुजरान, यादव मोहल्ला, पीजीएसडी स्कूल, बर्फ फैक्टरी से पूर्व एमसी राधाकृष्ण के घर तक पानी की लाइन बिछाने बारे।
वार्ड 7
- कप्तान स्कूल रोड से जिंदल पार्क के साथ बने बरसाती नाले को एचएसवीपी के बरसाती नाले से जोड़ने बारे।
- कप्तान स्कूल रोड पर सीवर लाइन के ओवरफ्लो रहने की समस्या का समाधान करने बारे।
- मिल गेट से लाहौरिया चौक की साइड की सीवर लाइन बदलने बारे।
- वार्ड में गलियों व मकानों के नंबर लगवाने बारे।
वार्ड 10
- सूर्य नगर व शिव कॉलोनी में सामुदायिक केंद्र के निर्माण बारे में।
- मकानों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार केवी की लाइन हटाने बारे।
वार्ड 12
- न्यू मॉडल टाउन में जे ब्लॉक में सड़कों का निर्माण
वार्ड 14
- तोशाम रोड पर चावला अस्पताल के सामने सीवर लाइन डालने बारे।
- डाबड़ा चौक पर ग्रीन बेल्ट में शौचालय का नवनिर्माण करवाने बारे।
- सेक्टर 9-11 के मुख्य चौक तोशाम रोड व 9-11 के मेन रोड के फुटपाथ का निर्माण बारे।
- सेक्टर 13 में विभाग की खाली जमीन पर महिला क्लब का निर्माण करने बारे।
- सेक्टर 13, 16-17 व 9-11 में बच्चों के लिए बस स्टॉप शेल्टर का निर्माण करने बारे।
वार्ड 15
- टाउन पार्क की मरम्मत करवाने व बंद पड़े फव्वारों को चलाने बारे।
- जयदेव नगर प्रहलाद सैनी वाली गली में पानी की लाइन बिछाने बारे।
- सुभाष नगर में मनीराम सैनी वाली गली में पानी की लाइन बिछाने बारे।
वार्ड 17
- सोनी अस्पताल वाली सड़क बनवाने बारे।
- वार्ड में तीन सुलभ शौचालय बनाने बारे।
- कैमरी रोड से पटेल नगर से अंदर जाने वाली सड़क पर लाल बत्ती लगवाने बारे।
- जग्गू मिस्त्री वाली सड़क बनवाने बारे।
- संजय मुंजाल वाली सड़क बनवाने बारे।
मेरी तबीयत ज्यादा खराब है। इस कारण से शुक्रवार को होने वाली हाउस की बैठक में आने में असमर्थ हूं। मेरी अनुपस्थिति में सीनियर डिप्टी मेयर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- गौतम सरदाना, मेयर
पिछली हाउस की बैठक में पास हुए प्रस्तावों पर ही अभी तक काम नहीं हुआ है। ऐसे में नए प्रस्ताव देने का क्या फायदा। पुराने प्रस्तावों पर ही काम हो जाए तो बड़ी बात होगी।
- बिमला देवी, पार्षद, वार्ड 10
पुराने प्रस्ताव लंबित पड़े हैं। इस कारण से नए प्रस्ताव नहीं दिए। - अनिल सैनी, सीनियर डिप्टी मेयर