फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकलाना में 6 माह की गर्भवती से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना (हिसार)। जिले के गांव में छह माह की गर्भवती महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता के घर के पास ही रहता है। उसने बीती रात को तीन बजे घर में घुसकर इस घटना को अंजाम दिया, जब विवाहिता के पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। 35 वर्षीय महिला ने बताया कि वह रात को अपने घर में सोई हुई थी। रात को करीबन तीन बजे आरोपी उनके घर में घुसा और और मौका पाकर उसका मुंह दबा लिया और दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति वहां पर आया और आरोपी से छुड़वाने लगा। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता के पति को चोटें मारीं और वहां से भाग गया। उन्होंने उकलाना थाने में शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में सब इंस्पेक्टर गुड्डी ने कहा कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें