फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण आंचल की 6 बेटियों ने जीती रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा बेल्ट

विज्ञापन
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा बेल्ट विजेता हिसार की छात्राओं को सम्मानित करते शिक्षा मंत्री कंवरप? - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाली जिले की 6 बेटियों ने रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा बेल्ट जीती है। अब ये बेटियां स्कूल छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी। डीपीसी ज्ञान सिंह ने बताया कि मोठ गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा प्रीति, किरमारा गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा नेहा व शीतल, धांसू गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा करीना व खुशबू व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लांधड़ी गांव की छात्रा अंकिता ने राज्यस्तर पर रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की सीनियर बेल्ट पर कब्जा किया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने पंचकूला में इन छात्राओं को सम्मानित किया है।
विज्ञापन

एपीसी सुरेंद्र कैरो ने बताया कि हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला व विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसके तहत सरकारी स्कूलों की छात्राओं को स्पेशल ट्रेनर ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए थे। 22 मार्च को जिले में सिरसा, हिसार, जींद, कैथल व फतेहाबाद की छात्राओं की प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें 35 छात्राओं ने भाग लिया था। इनमें से 18 छात्राओं का चयन हुआ था। इन 18 में से 6 छात्राएं हिसार जिले की शामिल रही।
दुश्मन को पटखनी देना व चाकू के वार से बचना सीखा
डीपीसी ज्ञानचंद ने बताया कि आत्म रक्षा ट्रेनिंग के दौरान छात्राओं को चाकू के वार से बचना, अपने दोनों हाथों को दुश्मन से छुड़वाना, गर्दन को छुड़वाना, दुपट्टे का प्रयोग, पेन के प्रयोग से अपने आप को बचाना सहित अन्य कई प्रकार के आत्म रक्षा की तकनीक सीखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें