हिसार। गुजवि की अंतर महाविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का राजकीय महाविद्यालय पहुंचने पर सम्मानित किया गया। विजेता खिलाड़ी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में जीजेयू का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें बास्केटबॉल में महिला वर्ग के पांच खिलाड़ी, वालीबॉल के महिला वर्ग में तीन व पुरुष वर्ग में तीन, फुटबाल में भी तीन खिलाड़ी शामिल हैं।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. सुखबीर सिंह दूहन व डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि एथलेटिक में महिला वर्ग में कॉलेज के खिलाड़ी ओवरऑल प्रथम, पुरुष वर्ग में द्वितीय, वॉलीबॉल महिला वर्ग में प्रथम, पुरुष वर्ग में द्वितीय स्थान, कुश्ती चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान तथा महिला वर्ग में द्वितीय स्थान, क्रॉस कंट्री महिला वर्ग में द्वितीय स्थान, बास्केटबॉल महिला वर्ग में प्रथम, पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान, बैडमिंटन महिला वर्ग में प्रथम स्थान, फुटबॉल पुरुष वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह सांगा तथा प्रो. कृष्ण कुमार ने बताया कि एथलेटिक में विद्यार्थी प्रतीक जांघू व तन्नू, योगा में मधु वर्मा, तीरंदाजी में भावना, रवीना तथा प्रवीन, कुश्ती में प्रवेश सहरावत, सचिन, यशवीर, दीपक और साक्षी, शूटिंग में मनीषा, प्रिया, कमल, बेडमिंटन में नेहा, मुक्केबाजी में पूनम व दीपक विजेता रहे। प्राचार्या डॉ. कुसुम सैनी ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सर्वांगीण विकास होता है।