फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश का पहला दिन : बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर लापरवाही जारी, वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचे कौन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना के नए वैरिएंट ने जिले में दस्तक दे दी है। सरकार ने गंभीरता समझते हुए सख्ती के आदेश भी जारी कर दिए है। एक जनवरी से सभी सार्वजनिक स्थानों पर वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के बावजूद ही लोगों को आने-जाने की अनुमति है। आदेश तो हुए मगर अमल करवाने वाले गायब रहे। दरअसल रेलवे स्टेशन हो, बस स्टैंड हो या मुख्य मार्ग। कहीं भी वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र जांचने के लिए कोई अधिकारी, कर्मचारी नजर नहीं आया। नतीजा यह रहा कि खूब लापरवाही रही। 90 फीसदी के चेहरों से मास्क गायब रहे तो अधिकतर ने सही तरीके से मास्क लगाने की बजाए ठोड़ी पर ही लगाया था।
विज्ञापन

संवाददाता ने बात की तो अधिकतर ने वैक्सीन की दूसरी डोज भी नहीं लगवाई हुई थी। यात्री एक-दूसरे से सटे बैठे थे। आमजन और प्रशासन की यह लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। हालांकि रोडवेज जीएम और स्टेशन अधीक्षक का कहना है कि यहां आने वाले लोगों को सामाजिक दूूरी बनाए रखने और मास्क लगाने के निर्देश दिए जा रहे है। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड परिसर में वैक्सीन तो लगाई जा रही है मगर कोरोना से निपटने के लिए अभी तक दोनों ही जगह तैयारी नहीं है। यहां न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही यात्रियों के हाथ सैनिटाइज करवाए जा रहे हैं। यहां तक की कर्मचारियों के लिए भी बस स्टैंड परिसर में सैनिटाइजर की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही बसों और ट्रेन में बचाव की कोई व्यवस्था है।
---
यात्री से लेकर कर्मचारी और अधिकारी भी उड़ा रहे धज्जियां
दोनों ही भीड़ वाले स्थानों पर यात्री से लेकर कर्मचारी और अधिकारी तक नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कार्यालयों में सामाजिक दूरी देखने को नहीं मिली। यदि ऐसी लापरवाही चलती रही तो कोरोना की चेन बनने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। आमजन के साथ-साथ अधिकारी, कर्मचारी भी सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है और न मास्क लगा रहे है और न ही सार्वजनिक दूरी के नियम की पालना कर रहे है।
विज्ञापन

---
रेलवे स्टेशन पर वैक्सीन लगाई जा रही है। यात्रियों को कोरोना नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। मेरी यात्रियों से अपील है कि रेलवे स्टेशन आने से पहले मास्क लगाए और यहां आने पर कोरोना नियमों का पालन करे।
- केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक
बस स्टैंड के गेट पर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जा रहे हैं। कोरोना नियमों का पालन करने के लिए अनाउसमेंट भी की जा रही है। मगर अभी तक हमारे पास वैक्सीन सर्टिफिकेट जांचने के मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आए है।
विज्ञापन

- राहुल मित्तल, महाप्रबंधक, हिसार डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें