फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई परीक्षा: 20 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं व 12वीं कक्षा के 12918 विद्यार्थी देंगे ऑफलाइन परीक्षा, 26 अप्रैल से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के सेशन 2021-22 के सत्र की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 26 अप्रैल को शुरू होंगी जो कि 15 जून तक चलेंगी। सीबीएसई के आदेशानुसार अबकी बार ऑफलाइन परीक्षाएं ली जाएगी। सीबीएसई द्वारा अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए बोर्ड द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा सुबह साढ़े बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। सुबह 9 बजे परीक्षा केंद्र में एंट्री शुरू होगी। 10 बजे तक एंट्री होंगी। 10 बजते ही परीक्षा केंद्र में एंट्री बंद हो जाएगी। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइलाइन का पालन किया जाएगा। मास्क लगाकर आना है अनिवार्य है। एक कमरे में 18 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा।
हिसार जिले में सीबीएसई के 109 स्कूल हैं। इनमें 10वीं व 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे 12918 विद्यार्थी इस बार ऑफलाइन परीक्षाएं देंगे। दसवीं कक्षा के 7384 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा के 5533 विद्यार्थी शामिल हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिले में 20 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए प्रश्नपत्र का पेट्रन सीबीएसई बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसी के आधार इन परीक्षाओं का प्रश्नपत्र आएगा। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड ने सत्र 2021-22 की दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं दो टर्म में कराने का फैसला किया था। प्रथम टर्म की ऑनलाइन परीक्षाएं नवम्बर-दिसंबर में कराई गई थी। अब द्वितीय टर्म की परीक्षाएं ऑफलाइन कराई जाएंगी।
विज्ञापन

जिले में सीबीएसई स्कूल 109
10वीं कक्षा के विद्यार्थी 7384
12वी कक्षा के विद्यार्थी 5534
10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होंगी। परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर दी गई हिदायतों को जरूर पढ़ें। परीक्षा के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। मास्क लगाकर आना है अनिवार्य है। एक कमरे में 18 परीक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। ऑफलाइन परीक्षाएं ली जाएंगी। विद्यार्थी अपनी सिलेब्स की तैयारी में जुटे हैं। हिसार जिले में 109 सीबीएसई के स्कूल हैं। 10वीं कक्षा के 7384 विद्यार्थी व 12वीं कक्षा में 5533 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के दौरान मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

- डॉ. इंदु शर्मा, डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें