सीएम फ्लाइंग की रेड: हिसार में घी फैक्टरी और सोनीपत में डीईओ ऑफिस की जांच, कई कर्मचारी मिले गैरहाजिर
हिसार में दिल्ली रोड पर स्थित मॉरिस गैरेज के साथ वाली गली में बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने घी बनाने वाली देवांश प्रोडक्ट्स नामक फैक्टरी में छापा मारा। इस दौरान साथ में सदर थाना पुलिस भी मौजूद रही। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार को हरियाणा के 5 जिलों में एक साथ कार्रवाई की है। हिसार में टीम ने इस फैक्टरी से भारी मात्रा में नकली घी बरामद किया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
बड़ा फैसला: हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड और निगमों में अनुबंध के आधार पर नई नियुक्तियों पर रोक
हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों में आउटसोर्सिंग पर नई नियुक्तियां नहीं होंगी। सरकार ने मंगलवार को आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-1 और 2 के तहत कर्मचारियों की नियुक्ति पर रोक लगा दी। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से ताजा आदेश जारी किया गया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हाईकोर्ट का आदेश: बिना सुनवाई नहीं बढ़ेगी जमानत व पैरोल की मियाद, जजों को विवेक के अनुरूप निर्णय लेने की छूट
जमानत पर बाहर आए आरोपियों तथा पैरोल पर छूटे कैदियों को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने अब स्पष्ट किया है कि बिना सुनवाई के जमानत व पैरोल की मियाद नहीं बढ़ेगी। न्यायालय अपने विवेक का इस्तेमाल करते हुए अब परिस्थितियों के अनुरूप निर्णय लेंगे।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: ऐलनाबाद सीट पर उपचुनाव की घोषणा, 30 अक्तूबर को मतदान, दो नवंबर को आएंगे परिणाम
ऐलनाबाद उपचुनाव की रणभेरी बज उठी है। 30 अक्तूबर को मतदान होगा और 2 नवंबर को परिणाम आएगा। भारतीय चुनाव आयोग की ओर से मंगलवार को जारी घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल एक बार फिर गरमा गया है। इनेलो के सामने परंपरागत गढ़ को बचाने की चुनौती रहेगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा: पुरुष सिपाही लिखित परीक्षा का नया शेड्यूल जारी, 28, 29 और 31 अक्तूबर को होगी परीक्षा
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा का दोबारा से शेड्यूल जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा दो दिन के बजाय तीन दिन में अलग-अलग शिफ्टों में ली जाएगी। परीक्षा 28, 29 और 31 अक्तूबर को सुबह और शाम की दो शिफ्टों में होंगी।
पढ़ें विस्तृत खबर...