हरियाणा के रोहतक शहर में एक महिला शिक्षक का आरोप है कि छेड़छाड़ व मारपीट का आरोपी पड़ोस में ही रहता है, जो घर पर गंदगी फेंक कर तंग कर रहा। ताकि वह अदालत में चल रहे केस को वापस ले लूं। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ संक्रमण फैलाने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने दी शिकायत में बताया कि वह निजी स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत है। उसने 2017 में पड़ोसी युवक के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करवाया था, जो अदालत में विचाराधीन है। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपी अपने मकान की छत से गंदगी, कांच व ईंट पत्थर फेंकता है। अन्य खबरें पढ़ें...
अब अधिकारियों जल, वायु और पॉल्ट्री पॉल्यूशन आदि की एक्शन टेकन रिपोर्ट भी हर माह एनजीटी निगरानी कमेटी को देनी होगी। यह निर्देश कमेटी के चेयरमैन जस्टिस प्रीतमपाल ने हरियाणा के अंबाला में दिए हैं। उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को वार्डों के साथ अन्य जगहों का दौरा करने और नियमों की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। पढ़ें विस्तृत खबर...
हिसार: विवाह प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में क्लर्क ने मांगे तीन हजार, विजिलेंस ने रंगे हाथों धरा
हिसार में हरियाणा स्टेट विजिलेंस टीम ने तहसील कार्यालय के क्लर्क नवीन पंघाल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। नवीन पंघाल ने यह पैसा शादी प्रमाण पत्र जारी करने के लिए मांगा था। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा विधानसभा: सीएम बोले- जिस भी रेट पर मिलेगी, बिजली खरीदेंगे, कमी नहीं होने देंगे, जरूरत के हिसाब से बनाएंगे स्टेडियम
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा की जनता को बिजली की कमी नहीं आने दी जाएगी। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए पहले भी बाजार भाव पर बिजली ली जाती है। प्रदेश में बिजली संकट न हो इसके लिए बिजली जिस रेट पर मिलेगी, उस रेट पर खरीद कर मुहैया करवाई गई। हरियाणा सरकार प्रदेश की जनता को कोई परेशानी नहीं आने देगी, बिजली की आपूर्ति निर्बाध रूप से जारी रहेगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
पहल: अब महिला कैदी भी बनेंगी रेडियो जॉकी, छह महिला कैदियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
हरियाणा के अंबाला में अब सेंट्रल जेल की महिला कैदी रेडियो जॉकी बनकर श्रोताओं का मनोरंजन करेंगी। इनके कार्यक्रमों की प्रस्तुति अंबाला जेल रेडियो पर होगी। इसके लिए बकायदा छह महिला कैदियों को रेडियो जॉकी के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। पढ़ें विस्तृत खबर...
हरियाणा विस सत्र: एमएसपी की गारंटी से जुड़ा ध्यानाकर्षण प्रस्ताव खारिज, कांग्रेस ने किया वॉकआउट
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र में शून्यकाल शुरू होते ही एमएसपी की गारंटी का कानून बनाने को लेकर कांग्रेस ने जोरदार हंगामा किया। कांग्रेस विधायक एमएसपी का कानून बनाने को लेकर दिए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के खारिज होने से खफा थे। वे इस मुद्दे पर सदन में चर्चा चाहते थे। ऐसा न होने पर उन्होंने वाकआउट किया। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि यह केंद्र सरकार का विषय है। इस पर सदन में चर्चा नहीं कराई जा सकती। पहले एक दिन में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर चर्चा होती थी, हमने दो प्रस्ताव पर करानी शुरू की। जब 50-50 ध्यानाकर्षण व स्थगन प्रस्ताव आएंगे, तो सब पर चर्चा कैसे होगी। पढ़ें विस्तृत खबर...
अंबाला: अधिकारियों को अब हर माह एनजीटी को देनी होगी जल, वायु और पॉल्ट्री प्रदूषण की कार्रवाई रिपोर्ट