फर्जी कागजात बनाकर और अभ्यर्थी के स्थान पर दूसरों को बैठाकर प्रतियोगी परीक्षाएं पास कराने के मामले में कैथल पुलिस ने चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में नियुक्त हेड क्लर्क समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही सात लाख रुपये भी बरामद किए हैं, जो 31 अक्तूबर को हुई हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी से ली जा रही थी। धरे गए आरोपियों में दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने और दिलवाने वाले युवक भी शामिल हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब हरियाणा पुलिस भर्ती परीक्षा भी सवालों के घेरे में है। पुलिस को दी शिकायत में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट के एसआई प्रदीप कुमार ने बताया कि वे रविवार को करनाल रोड पर गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि जींद जिले के गांव छातर निवासी संजय कुमार कैथल में भैणी माजरा में मकान बनाकर रह रहा है। वह हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के स्थान पर अन्य युवकों को बैठाकर परीक्षा पास करवाता है और नौकरी लगवाने का धंधा करता है। पढ़ें अन्य खबरें...
हरियाणा विधानसभा का शीतकालीन सत्र: पीएमडीए संशोधन विधेयक होगा पेश, अगस्त में पारित किया गया था कानून
हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सदन में अन्य दो विधेयकों के साथ ही पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण संशोधन विधेयक, 2021 भी पेश किया जाएगा। चार माह पूर्व अगस्त 2021 में विधानसभा के मानसून सत्र में यह विधेयक पारित किया गया था। इसे 4 सितंबर, 2021 को राज्यपाल ने मंजूरी दी और 9 सितंबर को इसे गजट में प्रकाशित कर लागू किया गया। विस्तृत खबर पढ़ें...