यमुनानगर जिले के रादौर में छोटाबांस गांव के खेत में नौ नवंबर को बेहोश मिले करनाल के गांव कलसौरा निवासी सुमित (22) की मौत जहरीला पदार्थ निगलने से हुई थी। मृतक के परिजनों ने उसके तीन दोस्तों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तीनों पर हत्या के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव कलसौरा निवासी राजबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ नवंबर को सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के गांव मांडखेड़ी निवासी अमन व उसका भाई रमन उनके घर उसके भतीजे सुमित के पास आए थे। रात को वे दोनों भाई उसके घर पर ही रुके। अगली सुबह दोनों भाइयों ने सुमित को लाडवा तक छोड़ने को कहा। इस पर सुमित अपनी बाइक पर बैठाकर उन्हें लाडवा तक छोड़ने के लिए चला गया। बाद में पता चला कि अमन व रमन उसके भतीजे को लाडवा न ले जाकर अपने साथ रादौर के गांव छोटाबांस के एक खेत में ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने वहां उसके भतीजे को कोई जहरीला पदार्थ खिलाया। इससे उसका भतीजा बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी रमन व अमन ने उनके गांव के रमन को फोन करके मौके पर बुलाया। इसके बाद तीनों युवकों ने उसके भतीजे सुमित को रादौर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। रादौर के सरकारी अस्पताल से सुमित के पिता राजकुमार के पास फोन आया कि उनके बेटे की तबीयत काफी खराब है। राजकुमार ने इस बारे में उसे बताया। इसके बाद वह राजकुमार व उसके परिवार के लोग अस्पताल में पहुंचे। वहां पर डॉक्टरों ने सुमित की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया। उन्होंने उसे करनाल के निजी अस्पताल में पहुंचाया। पढ़ें अन्य खबरें...
हरियाणा: हड़ताल के चलते सुबह 6 बजे से पेट्रोल पंप बंद, तेल के लिए भटकते रहे लोग-कल सुबह तक रहेगी दिक्कत
हरियाणा के सभी जिलों में सुबह छह बजे से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल कर रहे हैं। इसके चलते सभी जिलों में तेल के लिए वाहन चालक भटक रहे हैं। उन्हें कहीं भी डीजल और पेट्रोल नहीं मिल पा रहा। वाहन चालकों को अगले 24 घंटों तक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मंगलवार सुबह छह बजे तक हड़ताल जारी रहेगी। ऑल हरियाणा पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन व पेट्रोलियम डीलर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के आह्वान पर 15 नवंबर की सुबह 6 बजे से 24 घंटे तक प्रदेश के सभी पेट्रोल पंपों को बंद करने का एलान किया गया था। ...पढ़ें विस्तृत खबर
नारनौल में बड़ा हादसा: शादी समारोह से लौट रहे परिवार की कार नहर में गिरी, तीन लोगों की मौत
नारनौल के गांव अघिहार में शादी समारोह से वापस लौट रहे लोगों की कार देर रात झगडोली नहर में गिर गई। कार में एक ही परिवार के 4 लोग सवार थे। रात को 13 वर्षीय लड़की जैसे-तैसे नहर से बाहर निकल गई। उसके माता-पिता और 7 वर्षीय भाई की डूबने से मौत हो गई। ...पढ़ें विस्तृत खबर
हिसार: एएलएम की परीक्षा से एक दिन पहले ही पकड़ा गया सॉल्वर गैंग, पेपर पास करवाने के लिए वसूले जाते थे 15 लाख रुपये
हरियाणा के कई जिलों में रविवार को एएलएम का पेपर हुआ। ऐसे में कई शरारती तत्व बिना किसी मेहनत के पेपर पास होने के ख्वाब देख रहे थे। इनके मंसूबों पर हिसार पुलिस ने पेपर होने से एक दिन पहले ही पानी फेर दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हिसार के सीआईए स्टाफ को सूचना मिली थी कि हिसार के गांव बिठमड़ा निवासी तीन युवक कुछ युवकों को पेपर सॉल्व करवाने की तैयारी में हैं। ऐसे में सीआईए ने शनिवार सुबह करीब 6 बजे तीनों को उनके घरों से ही राउंडअप कर लिया। पकड़ा गया एक युवक बिजली विभाग में लाइनमैन है। जानकारी मिली है कि दूसरे युवक का अपना व्यवसाय है व तीसरा प्राइवेट नौकरी करता है। ...पढ़ें विस्तृत खबर
झज्जर: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग से बाराती घायल, जयमाल के समय हुई घटना, छाती में लगी है गोली
दिल्ली के घेवरा से हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल गांव आई बारात में हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के सीने पर लगी है। घायल को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। घायल युवक जतिन राणा (21) नई दिल्ली के घेवरा का रहने वाला है। सूचना पर दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी। ...पढ़ें विस्तृत खबर
सोनीपत डबल मर्डर: हत्यारोपी अमित की बाइक बरामद, पुलिस ने दिल्ली और कुंडली बॉर्डर से जुटाए साक्ष्य
सोनीपत के गांव हलालपुर में महिला पहलवान निशा व उसके भाई सूरज की गोली मारकर हत्या करने व मां धनपति को घायल करने के मामले में आरोपी अमित से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद लिया है। वहीं, पुलिस मुख्य आरोपी पवन और उसके चचेरे साले सचिन को लेकर दिल्ली व कुंडली बॉर्डर पर गई। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। गांव हलालपुर स्थित सुशील कुमार कुश्ती अकादमी में 10 नवंबर की दोपहर को महिला पहलवान निशा दहिया (22) व उसके भाई सूरज (18) की गोलियां मारकर हत्या की गई थी और मां धनपति को भी घायल कर दिया था। ...पढ़ें विस्तृत खबर