फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: विधानसभा में गूंजी आप की जीत, महेंद्रगढ़ में बाइक सवारों ने युवती को मारी गोली

Tue, 15 Mar 2022 06:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

नारनौंद से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लोगों के काम करो, आपका नाम होगा। नहीं तो झाड़ू वाले का ख्याल रखना, बहुत खतरनाक हैं। अरविंद केजरीवाल को हल्के में ना लेना। जैसे ही गौतम ने यह बात कही तो पूरे सदन में हंसी छूट गई।
विज्ञापन
हरियाणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन से सकुशल स्वदेश वापसी करने वाले युवाओं को अब हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक और खुशी दी है। चरखी दादरी के चार विद्यार्थियों के खातों में दुष्यंत चौटाला ने स्वेदश वापसी के जतन में खर्च हुई धनराशि डलवाई है। यह राशि उन्होंने अपने कोष से दी है। इसके साथ ही उन्होंने डीसी प्रदीप गोदारा को बाकी बचे विद्यार्थियों के खर्च का विवरण लेने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से लौटने वाले विद्यार्थियों के आगे दाखिला करवाने की योजना पर सरकार काम कर रही है। अन्य खबरें पढ़ें...

विज्ञापन


हरियाणा विधानसभा में गूंजी आप की जीत: जेजेपी विधायक ने कहा- मुख्यमंत्री जी! झाड़ू वाले का ख्याल रखना, बहुत खतरनाक है

नारनौंद से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के विधायक रामकुमार गौतम ने कहा कि मुख्यमंत्री जी लोगों के काम करो, आपका नाम होगा। नहीं तो झाड़ू वाले का ख्याल रखना, बहुत खतरनाक हैं। अरविंद केजरीवाल को हल्के में ना लेना। जैसे ही गौतम ने यह बात कही तो पूरे सदन में हंसी छूट गई। सदन में गौतम ने पंचकूला के सेक्टरों में एंहासमेंट के मामले को उठाते हुए यह बात कही। पढ़ें विस्तृत खबर... 

महेंद्रगढ़ में वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को मारी गोली, गंभीर हालत में पीजीआई रेफर
हरियाणा के महेंद्रगढ़ शहर के माजरा चुंगी के नजदीक अज्ञात बाइक सवार बदमाश ने युवती को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर युवती को आसपास के लोगों ने सामान्य अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई रेफर कर दिया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन

करनाल रिश्वत कांड: तहसीलदार राजबख्श गिरफ्तार, अवैध कॉलोनियों में तहसीलदार से रजिस्ट्रियां करवाता था डीटीपी

हरियाणा के करनाल में पांच लाख रुपये की रिश्वत के साथ काबू किया गया जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विक्रम सिंह तहसीलदार के साथ मिलकर भ्रष्टाचार का खेल चलाता था। इसी मामले में अब हरियाणा स्टेट विजिलेंस की टीम ने करनाल के तहसीलदार राजबख्श को भी गिरफ्तार कर लिया है। रिश्वत कांड में यह तीसरी गिरफ्तारी है। सोमवार दोपहर 12 बजे तहसीलदार राजबख्श को विजिलेंस की टीम ने कार्यालय से उठा लिया था। करीब छह घंटे की पूछताछ के बाद शाम 6:30 बजे विजिलेंस की टीम ने तहसीलदार की गिरफ्तारी का खुलासा किया है। पढ़ें विस्तृत खबर...

रोहतक: कान की दवा लेने जा रहे थे पीजीआई, ट्रक चालक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की दुखद मौत

हरियाणा के रोहतक में गोहाना रोड पर वीटा मिल्क प्लांट के पास गोल चक्कर पर ट्रक चालक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दो ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं महिला की पीजीआई में उपचार के दौरान जान चली गई। मृतकों में ताराचंद (56) व उसकी पत्नी मनोज देवी (48) पानीपत जिले के गांव कवि के रहने वाले हैं, जबकि तीसरा मृतक चमारिया गांव निवासी रणबीर सिंह (55) है। रणबीर सिंह दंपती को डॉक्टर के पास पीजीआई लेकर जा रहा था।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र: रजिस्ट्रियों में घोटाले के आरोपों पर सीएम मनोहर लाल का एलान, 7ए का उल्लंघन करने वालों की होगी जांच

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र में मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सातवें दिन रजिस्ट्रियों में अनियमितताओं के मुद्दे पर इनेलो, कांग्रेस व आजाद विधायक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाए। अभय चौटाला ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला को घेरा। इसके बाद डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और अभय चौटाला रजिस्ट्री में धांधली को लेकर आमने सामने हो गए। अभय चौटाला ने सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में 5 से 8 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की सदन में घोषणा की कि 7ए का उल्लंघन करने वालों की जांच होगी। 2010 से अब तक करीब 140 तहसीलों में हुई रजिस्ट्रियों की जांच होगी। वहीं बलराज कुंडू ने करनाल के डीटीपी व तहसीलदार की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया। पढ़ें विस्तृत खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें