फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: चरखी दादरी में जोहड़ में मिला युवक का शव, सीएम ने की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Fri, 07 Jan 2022 06:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

हरियाणा के चरखी दादरी में दो दिन से लापता गुडाना निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के जोहड़ से बरामद हुआ। मृतक के मुंह पर टेप लगी मिली जबकि उसके दोनों पांव भी बंधे थे। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल का बसताड़ा टोल प्लाजा प्रकरण खत्म हो गया है। किसानों ने आईएएस आयुष सिन्हा के खिलाफ भड़काऊ भाषण और लाठीचार्ज में भूमिका को लेकर दी अपनी शिकायत वापस ले ली है। इसके बाद सरकार ने आयुष को पंचकूला का एडीसी सह जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगा दिया। गुरुवार शाम मुख्य सचिव विजयवर्धन ने उनके नियुक्ति आदेश जारी किया। आयुष की नई नियुक्ति के साथ ही बसताड़ा टोल प्लाजा प्रकरण की जांच को लेकर गठित जस्टिस सेवानिवृत्त एसएन अग्रवाल आयोग की रिपोर्ट औचित्यहीन हो गई है। अग्रवाल ने रिपोर्ट 24 दिसंबर को तैयार कर ली थी। उन्होंने सरकार से इसे सौंपने के लिए समय भी मांगा लेकिन बुलावा नहीं आया। किसान आंदोलन खत्म होने और केस वापसी पर रजामंदी के बाद अब सरकार की रुचि इस रिपोर्ट में अधिक नहीं है। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


चरखी दादरी में हत्या: दो दिन से लापता युवक का शव जोहड़ में मिला, मुंह पर लगी थी टेप, पांव भी बंधे मिले

हरियाणा के चरखी दादरी में दो दिन से लापता गुडाना निवासी एक युवक का शव शुक्रवार सुबह गांव के जोहड़ से बरामद हुआ। मृतक के मुंह पर टेप लगी मिली जबकि उसके दोनों पांव भी बंधे थे। मृतक के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया। बाढड़ा डीएसपी देशराज का कहना है कि जल्द ही पुलिस इस मामले को सुलझा लेगी और इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...

सरस्वती नदी पुनर्जीवन: आदि बद्री में बांध का निर्माण करने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच होगा एमओयू

आदि बद्री में बांध का निर्माण करने के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के बीच एमओयू होगा, जिस पर हरियाणा और हिमाचल के मुख्यमंत्री 21 जनवरी को हस्ताक्षर करेंगे। इस एमओयू से सरस्वती नदी के जल प्रवाह की योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। यह कहना है हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच का। वे गुरुवार को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में बोर्ड के सदस्यों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों संग बैठक कर रहे थे। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


हरियाणा: शिक्षा सदन में 38 पॉजिटिव मिले, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बनेंगे कोविड केयर केंद्र, विज ने पंचकूला में अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

पंचकूला स्थित शिक्षा सदन में 38 अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। सैनिटाइजेशन के लिए शुक्रवार को पूरा सदन बंद किया गया है।माध्यमिक शिक्षा निदेशक जे गणेशन ने सभी अधिकारियों, कर्मियों को वर्क फ्रॉम होम के दौरान फोन पर उपलब्ध रहने व व्हाट्सएप देखने का निर्देश दिया है। उधर, हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंचकूला सेक्टर छह अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अचानक पंचकूला के सेक्टर छह अस्पताल पहुंचे और कोरोना को लेकर अस्पताल के प्रबंधों का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट, आपातकाल विभाग का निरीक्षण भी किया।  पढ़ें विस्तृत खबर...

PM Security Breach: हरियाणा सीएम ने की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने की मांग, राष्ट्रपति शासन लगाकर हो विस चुनाव

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पीएम नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एंव अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। सीएम मनोहर लाल, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता समेत तमाम भाजपा नेताओं ने हवन भी किया। इस दौरान माता मनसा देवी मंदिर में महामृत्युंजय जाप भी किया गया। मनोहर लाल ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के प्रधानमंत्री के साथ में पंजाब में जो हुआ वह निंदनीय है। किसी भी सूरत में इसे नहीं स्वीकार किया जा सकता है। पढ़ें विस्तृत खबर...

करनाल: युवक से इंग्लैंड भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख, वापस मांगने पर दे रहा जान से मारने की धमकी

हरियाणा के करनाल में युवक को इंग्लैंड भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवक को अरमेनिया के रास्ते इंग्लैंड भेजने की योजना बनाई थी। लेकिन यहां भेजकर भी उसे गुमराह किया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें