फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: प्रॉपर्टी आईडी बनाने में भ्रष्टाचार पर सीएम सख्त और जींद में अधेड़ की हत्या

Fri, 03 Sep 2021 05:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी केमामले में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को ज्वाइनिंग के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि दो माह के अंदर नए सर्वे का डाटा अपलोड करवाएं।  
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई जज पर सवाल उठाते हुए केस किसी और को सौंपने की अपील पर सुनवाई कर रहे जज अरविंद सांगवान ने खुद को केस से अलग कर लिया है। वहीं हरियाणा में कोरोना की पहली खुराक लेने के लिए उमड़ने वाले युवा अब दूसरी खुराक के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। पढ़ें अन्य खबरें...
विज्ञापन


वारदात: जींद में अधेड़ की गोली मारकर हत्या, जमीन के मुआवजे को लेकर चल रहा था साथी से विवाद
जींद के कालवां गांव में 53 वर्षीय कर्मबीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली छाती में मारी गई जिस कारण कर्मबीर की मौके पर मौत हो गई।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: प्रॉपर्टी आईडी बनाने में भ्रष्टाचार पर सीएम सख्त, प्रधान सचिव को आदेश-दो माह में अपलोड हो नए सर्वे का डाटा  
हरियाणा में प्रॉपर्टी आईडी केमामले में आ रही भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर इस पर अंकुश लगाने के आदेश दिए हैं। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के प्रधान सचिव अरुण गुप्ता को ज्वाइनिंग के पहले दिन ही मुख्यमंत्री ने आदेश दिए हैं कि दो माह के अंदर नए सर्वे का डाटा अपलोड करवाएं।  पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


सीबीएसई बारहवीं का परिणाम: असंतुष्ट 99 फीसदी विद्यार्थी स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हटे 
हरियाणा, हिमाचल में सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के जिन विद्यार्थियों ने बारहवीं के परीक्षा परिणाम पर उंगली उठाई थी, उनमें से 99 प्रतिशत स्पेशल चांस में परीक्षा देने से पीछे हट गए। केंद्रीय स्कूल शिक्षा बोर्ड की आंतरिक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों राज्यों में लगभग दो हजार विद्यार्थियों ने ही रिजल्ट से असंतुष्ट होकर परीक्षा देने के लिए पंजीकरण कराया है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

टीकाकरण: हरियाणा में दूसरी खुराक लेने में पिछड़ रहे युवा, 40 प्रतिशत बुजुर्ग दोनों खुराक लेकर हुए सुरक्षित
हरियाणा में कोरोना की पहली खुराक लेने के लिए उमड़ने वाले युवा अब दूसरी खुराक के लिए रुचि नहीं दिखा रहे हैं। दवा की उपलब्धता के बावजूद प्रदेश के मात्र 10 प्रतिशत युवाओं ने ही दोनों टीके लगवाए हैं, जबकि 60 प्रतिशत पहली खुराक ले चुके हैं। कुल 22 में से 15 जिलों में दूसरी डोज का आंकड़ा 10 प्रतिशत से भी कम है।  पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: रंजीत सिंह हत्याकांड मामले में जस्टिस अरविंद सांगवान ने खुद को केस से किया अलग
डेरा सच्चा सौदा के पूर्व प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई जज पर सवाल उठाते हुए केस किसी और को सौंपने की अपील पर सुनवाई कर रहे जज अरविंद सांगवान ने खुद को केस से अलग कर लिया है। उन्होंने अब सुनवाई के लिए नई बेंच निर्धारित करने के लिए याचिका को मुख्य न्यायधीश को रेफर कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें