धान खरीद शुरू न होने से नाराजगी: करनाल में सीएम आवास के बाहर किसानों का उग्र प्रदर्शन, विज का ट्वीट-संयम में रहें
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की तरफ से हरियाणा और पंजाब में 1 अक्तूबर के बजाय 11 अक्तूबर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय पर आंदोलन शुरू करने का एलान था। इसी के मद्देनजर शनिवार दोपहर को करनाल में प्रदर्शनकारी किसान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास के घेराव के लिए इकट्ठा हुए।
पढ़ें विस्तृत खबर...
रोहतक में दर्दनाक हादसा: चार मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर दो मजदूरों की मौत
रोहतक में छोटू राम चौक पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। 20 वर्षीय गौतम और 25 वर्षीय उत्तम बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर काम कर रहे थे। अचानक शटरिंग टूटने से दोनों नीचे आ गिरे। आर्य नगर थाने के जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि छोटूराम चौक के नजदीक संत नगर वाली गली में 4 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है।
पढ़ें विस्तृत खबर...
सोनीपत: राजकीय सम्मान के साथ हुआ शहीद संदीप का अंतिम संस्कार, हरिद्वार में बदमाश की गोली से गई थी जान
हरिद्वार में बदमाश की गोली से शहीद हरियाणा पुलिस के जवान संदीप के पैतृक गांव कथूरा में गमगीन माहौल है। शुक्रवार रात को पहुंचे पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण व रिश्तेदार परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं।
पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: हथियारबंद नकाबपोश युवकों ने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़, कार की टंकी फुल करवाकर की फायरिंग
भूना में शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे चार अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने फतेहाबाद रोड पर मैसर्ज किशनलाल भजनलाल के पेट्रोल पंप भूना के सेल्समैन की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर वरना कार की डीजल की टंकी को फुल करवाया। इसके बाद बदमाशों ने तेल डालने वाली मशीनों व कार्यालय तथा वहां पर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
पढ़ें विस्तृत खबर...
झज्जर में खौफनाक घटना: मां और बेटे ने एक साथ मौत को चुना, खुदकुशी के पीछे बताई जा रही ये वजह
गांव डीघल में घरेलू कलह से परेशान मां और बेटे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। खौफनाक कदम उठाते वक्त घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। दोपहर बाद जब परिवार के सदस्य घर लौटे तब घटना का पता चल सका। इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि परिवार में किस बात को लेकर कलह थी, इसका खुलासा नहीं हो पाया है।
पढ़ें विस्तृत खबर...