फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा की बड़ी खबरें: भिवानी में खिसका पहाड़ और वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में झज्जर की महिला की मौत

Sat, 01 Jan 2022 06:47 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी तक चार लोगों की मौत हुई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
हरियाणा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एचसीएस ज्यूडिशियल के लिए आवेदन करते हुए आरक्षित वर्ग के स्थान पर सामान्य वर्ग पर क्लिक करने वाले आवेदक की श्रेणी बदलने से जुड़ी याचिका को सिरे से खारिज कर दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि ऐसी याचिकाएं सुनेंगे तो कोई भर्ती कभी पूरी नहीं होगी। याचिका दाखिल करते हुए याची ने हाईकोर्ट को बताया कि वह अनुसूचित जाति से संबंध रखता है और एचसीएस ज्यूडिशिल के लिए आवेदन करते हुए गलती से उसने सामान्य श्रेणी पर क्लिक कर दिया। याची ने कहा कि यह एक मानवीय भूल थी, ऐसे में इसमें सुधार के लिए आदेश दिया जाए। याची ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग बनाम सरला व अन्य के मामले का हवाला देते हुए कहा कि उस मामले में हाईकोर्ट ने आवेदन में गलती को मानवीय भूल को करार देते हुए आवेदकों के पक्ष में फैसला सुनाया था। अन्य खबरें पढ़ें...
विज्ञापन


Bhiwani Mining Accident: हरियाणा के डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ खिसकने से चार की मौत, आर्मी व एनडीआरएफ टीम बुलाई
भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। गृह मंत्री अनिल विज ने बताया कि अभी तक चार लोगों की मौत हुई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गाजियाबाद से एनडीआरएफ की मधुबन से एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। हिसार से आर्मी की एक यूनिट बुलाई गई है। पढ़ें विस्तृत खबर...

हरियाणा: बेटे के साथ माता वैष्णों देवी गई झज्जर की महिला की भगदड़ में मौत, घटना के दौरान बिछड़ गए थे दोनों
नए साल पर माता वैष्णों देवी के दर्शन करने के लिए गई हरियाणा के झज्जर जिले के बेरी कस्बे की पाना बैठान निवासी ममता की भगदड़ में मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना गांव में पहुंची तो मातम छा गया। ताऊ के लड़के सतबीर ने बताया कि ममता (38) अपने बेटे आदित्य (20) के साथ 30 दिसंबर को घर से नए साल पर माता वैष्णो के दर्शन करने के लिए गई थी। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन


भिवानी में हादसा: पहाड़ गिरते ही मची चीख पुकार, मलबे में दबे मजदूरों को बचाने दौड़े साथी, देखें तस्वीरें
भिवानी के खनन क्षेत्र डाडम में पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, उनके शव मलबे से निकाले गए हैं। मौतों का आंकड़ा बढ़ सकता है।मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, मलबे में करीब 15-20 लोग और 10 गाड़ियां दबी हैं। मौतों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। हरियाणा पुलिस के अनुसार, दो लोगों के घायल होने की सूचना है। डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन का काम होता है। प्रदूषण के चलते 2 महीने पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। बंद पड़े क्रशरों को शुक्रवार को ही हरियाणा प्रदूषण बोर्ड ने चलाने की अनुमति दी थी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। चीखें सुनते ही आसपास काम कर रहे मजदूर साथियों को बचाने दौड़ पड़े। पढ़ें विस्तृत खबर...

भिवानी: सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा सहित 14 के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज
सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय सहारा सहित कंपनी के 14 अधिकारियों के खिलाफ हरियाणा के भिवानी में सिविल लाइन पुलिस थाना में अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। भिवानी में करीब दो हजार निवेशकों का 30 करोड़ रुपयों का भुगतान भी रुक गया। पढ़ें विस्तृत खबर...

भिवानी खनन हादसा: नेताओं ने जताया दुख, विपक्ष ने ठहराया सरकार को जिम्मेदार, खनन मंत्री बोले- दोषियों पर की जाएगी कार्रवाई 
हरियाणा के भिवानी जिले में शनिवार सुबह डाडम खनन क्षेत्र में खनन के दौरान पहाड़ खिसकने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो चुकी है। पोपलेंड सहित विभिन्न मशीनें बड़ी-बड़ी चट्टानों के नीचे दबी हैं। पत्थरों के नीचे कुल कितने लोग दबे हैं, अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बचाव का कार्य  चल रहा है। हादसे पर नेताओं ने दुख व्यक्त किया है। साथ ही विपक्ष ने हादसे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराना शुरू कर दिया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें