फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुहला और कलायत में बनेगा आईटीआई

Fri, 13 Sep 2013 12:15 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के कैथल में अनुसूचित जाति के बच्चों को व्यवसायिक शिक्षा देने के लिए गुहला एवं कलायत में बनी आईटीआई में एक-एक और आईटीआई बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


इसमें केवल अनुसूचित जाति के बच्चों को दाखिले दिए जाएंगे। इन आईटीआई के निर्माण के लिए हरियाणा सरकार की ओर से 7 करोड़ रुपये की राशि की मंजूरी दी गई है।

 यह बात हरियाणा के लोक निर्माण और उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दी। सुरजेवाला वीरवार को अंबाला रोड पर सेक्टर 21 में सड़क के शिलान्यास अवसर पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।


उन्होंने बताया कि इन प्रशिक्षण संस्थानों में प्रत्येक में 350-350 बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रत्येक संस्थान के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है।

उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बच्चों को तकनीकी प्रशिक्षण के लिए बाहर नही जाना पड़ेगा।

अनुसूचित जाति के बच्चे इन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त करने में सक्षम होंगे।

 उन्होंने कहा कि कलायत व गुहला चीका में बनने वाली औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के लिए सरकार से प्रशासनिक मंजूरी प्राप्त हो चुकी है और इसके निर्माण का काम शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि हुडा सेक्टर में अंबाला रोड से हुडा की 21 सेक्टर की बाहरी सीमा पर 75 फुट चौड़ी सड़क को आगे विस्तार करके गुहला रोड तक मिलाया जाएगा। इस सड़क के चौड़ा होने से नगर के लोगों को और बाहर से आने वाले लोगों को गुहला रोड तक जाने के लिए एक और खुला मार्ग उपलब्ध होगा।

हुडा सेक्टरों में लोगों की ओर से सड़कों पर अवैध कब्जों के सवाल के जवाब में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सेक्टरों की नागरिक वेलफेयर एसोसिएशन को इन सड़कों पर अवैध कब्जों को हटाने क लिए पहल करनी चाहिए।

 मंत्री ने कहा कि सरकार ने पट्टेदारों को जमीन का हक दिलाने के लिए भी एक नया कानून  बनाया है। इसके तहत कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र के लोगों को 99 साल के लिए जमीन पट्टे पर दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जून 1986 से कुछ किसान इन जमीनों पर काबिज थे, लेकिन उनको मालिकाना हक नही मिला था। अब सरकार ने नए नियम बनाकर इन लोगों को खेती की जमीन को पट्टे पर देने का फैसला किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें