फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवस के भेड़ियों के हत्थे चढ़ी किशोरी, हर रात रेप

Wed, 11 Sep 2013 12:32 AM IST
ऐलनाबाद (सिरसा)/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वह 15 साल की किशोरी थी। घर के बाहर खेलते समय उसे किडनैप कर हवस के भेड़ियों के आगे परोस दिया गया। उसके बाद तो उसकी जिंदगी नर्क हो गई। हर रात उसके जिस्म और मानसिक तौर पर उसका दुराचार हुआ।
विज्ञापन


राहगीर की सूचना पर पुलिस ने डबवाली रोड पर तंबू से पीड़िता को बरामद कर लिया। तीन युवक उसे वहां लाए थे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज करने के बाद वीरवार को स्थानीय अदालत में पेश किया।

मामले में पुलिस ने दो महिलाओं सहित आठ लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।  

मूलरूप से बिहार निवासी पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह अपने घर के आगे खेल रही थी। इसी बीच कोई व्यक्ति उसे बेहोश कर राजस्थान ले उठा आया था, जहां से दो साल पहले वह राजस्थान के जिला चुरू की तहसील तारानगर के गांव देवगढ़ निवासी एक महिला गोमती उर्फ गोमी पत्नी भालाराम के पास पहुंच गई।
विज्ञापन


गोमती के पति भालाराम ने उसके साथ कई बार दुराचार किया। विरोध करने पर उसे मारा पीटा भी जाता था। इसके अलावा कई बार उसे अलग-अलग लोगों के सामने पेश किया गया।

पीड़िता ने बताया कि गोमती ने कुछ समय पहले उसे ऐलनाबाद निवासी अपनी भाभी कृष्णा देवी पत्नी ख्याली राम के पास छोड़ दिया। कृष्णा देवी भी उसे अलग-अलग लोगों को पेश करती थी। इस कार्य में राजू उर्फ मटरिया दलाल के रूप में कार्य करता था।

इसके अलावा उसके साथ महेंद्र उर्फ हनुमान, विजय, इंद्राज व मंगल सहित कई अन्य युवकों ने उसके साथ बारी-बारी से जबरन दुराचार किया।

ऐलनाबाद थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कृष्णा देवी पत्नी ख्याली राम, राजू उर्फ मटरिया, इंद्राज पुत्र नंद राम और मंगल सिंह निवासी जीवन नगर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
विज्ञापन


राजू उर्फ मटरिया पर एक युवक की हत्या सहित करीब आधा दर्जन संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें