फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईईओ और हेड टीचर के बीच मारपीट

Wed, 18 Sep 2013 11:05 PM IST
चरखी दादरी/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में नगर के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी और राजकीय मिडल स्कूल के हेडमास्टर के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों को घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी को भिवानी रेफर कर दिया गया है। शहर पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने में जुट गई है।
विज्ञापन


नगर स्थित खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बीईईओ अनिल कुमार डाला और राजकीय मिडल स्कूल के हेड टीचर के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि गांव चरखी स्थित राजकीय स्कूल में कार्यरत हेड टीचर सुरेश कुमार अपनी सर्विस बुक  वेरीफाई करवाने और कैंप में ली गई एक छुट्टी को मंजूर करवाने के लिए बीईईओ कार्यालय आया था।

उसने बीईईओ से इन दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाने थे। इसी बीच हेड टीचर सुरेश कु मार और बीईईओ अनिल कुमार के बीच तनातनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। घटना के समय बीईईओ के कमरे में यह दोनों ही थे।
विज्ञापन


आवाज सुनकर दूसरे रूम से लिपिक वगैरह मौके की ओर दौडे़। उन्होंने मामले को शांत करवाया। इस घटना में हेड टीचर सुरेश कुमार की नाक से खून बहने लगा जबकि बीईईओ अनिल कुमार डाला के कंधे में गहरी चोटें आईं।

दोनों को नगर के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां से बीईईओ को भिवानी रेफर कर दिया गया। घटना की पैरवी कर रहे एएसआई नेकीराम ने बताया कि दोनों के बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बीईईओ के बयान लेने भिवानी के लिए रवाना हो गई थी।

अध्यापक संघ ने की बीईईओ के तबादले की मांग
बीईईओ और हेड टीचर के बीच मारपीट के मसले को लेकर अध्यापक संघ नेता सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान से उनके आवास पर मिलने गए लेकिन मंत्री से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। अध्यापक संघ ने बीईईओ अनिल कुमार डाला का तबादला किए जाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि तबादला नहीं किया गया तो संघ धरने पर बैठने को मजबूर होगा। उन्होंने वीरवार को दोबारा सहकारिता मंत्री से मुलाकात की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें