फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 8753 नए संक्रमित, 11 की मौत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा कोरोना पॉजिटिव

Sat, 22 Jan 2022 07:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरियाणा

सार

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने संपर्क में आए लोगों से अपील की है कि वो भी अपना टेस्ट करा लें।
विज्ञापन
भूपेंद्र हुड्डा - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में शनिवार को 8753 नए कोरोना संक्रमित मिले और 11 मरीजों की मौत हो गई। यमुनानगर 3, गुरुग्राम-फरीदाबाद-कुरुक्षेत्र 2-2, हिसार, अंबाला में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा। दैनिक संक्रमण दर बढ़कर 21.55 फीसदी पहुंच गई। 92.44 फीसदी की दर से मरीज ठीक भी हो रहे हैं। राहत की बात है कि 24 घंटे में मिले नए केसों की संख्या कई दिन बाद कम रही।

विज्ञापन


अभी 57932 सक्रिय मरीजों में से 56019 घर पर रहकर ही अपना इलाज करा रहे हैं। शेष मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह के बाद उन्होंने खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वे शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में थे। हुड्डा ने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने को कहा है। 
 
नए केस : गुरुग्राम 2595, फरीदाबाद 1030, हिसार 398, सोनीपत 604, करनाल 340, पानीपत 249, पंचकूला 546, अंबाला 492, सिरसा 249, रोहतक 247, यमुनानगर 229, भिवानी 229, कुरुक्षेत्र 308, महेंद्रगढ़ 110, जींद 252, रेवाड़ी 184, झज्जर 146, फतेहाबाद 155, कैथल 175, पलवल 39, चरखीदादरी 114, नूंह में 62 नए केस आए हैं।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष हुड्डा ने लिखा है कि कोविड के शुरूआती लक्षण दिखने के बाद आज मैंने आरटीपीसीआर टेस्ट करवाया। जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। पिछले दिनों मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से अनुरोध है कि अपना टेस्ट करवाएं और जरूरी सावधानी बरतें। 

शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में की थी पत्रकार वार्ता

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई व भ्रष्टाचार सहित कई आरोप लगाए।

कोरोना के कारण ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम किया जा चुका स्थगित

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में बताया था कि ‘विपक्ष आपके समक्ष’ कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। कोरोना गाइडलाइन और जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। कोरोना की पाबंदियां हटने के बाद पहले रविवार को कुरुक्षेत्र में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि हरियाणा में कांग्रेस ने 'विपक्ष आपके समक्ष' कार्यक्रम चलाया हुआ था, जिसे कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण स्थगित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें