फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना नदी में उफान, हरियाणा के गांवों में अलर्ट

Wed, 19 Jun 2013 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर/छछरौली।
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश से यमुना नदी उफान पर है। इससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर लगभग साढ़े चार लाख क्यूसेक पहुंच गया है।
विज्ञापन


हरियाणा में करनाल और पानीपत के गांवों में बाढ़ ने सब्जी की फसल को बर्बाद कर दिया।

यमुना में आए उफान से जिले की सैकड़ों एकड़ जमीन में लगी फसल पानी में डूब गई।

दिल्ली तक ये पानी अगले 72 घंटे में पहुंच जाएगा।

यमुना में आए उफान से रविवार सुबह हथनीकुंड बैराज में करीब 40 हजार क्यूसेक पानी था।

तस्वीरों में: उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत

सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। यमुना में अचानक आए तेज उफान को देखते हुए प्रशासन ने नदी के साथ लगते गांवों को अलर्ट कर हथनी कुंडपुल के दोनों तरफ सुरक्षा के मद्देनजर कर्मचारी तैनात कर दिए हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों ने रविवार को हथनी कुंड बैराज का दौरा कर वहां तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए। प्रशासनिक अधिकारी एसडीएम आरएन कौशिक, डीडीपीओ जगराम मान, बीडीपीओ छछरौली भान सिंह, तहसीलदार महिंद्र सिंह और अन्य विभागों के अधिकारियों ने पानी का जायजा लिया।
विज्ञापन


तस्वीरों में दिल्ली में बाढ़ का खतरा!

सीजन की पहली ही बारिश में यमुना में आए तेज उफान ने नदी के साथ लगते गांवों के लोगों की नींद उड़ा कर रख दी। पानी के तेज उफान से ताजेवाला हेड पर बने ऐतिहासिक पुल के बचे अवशेषों पर एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। सूत्रों के अनुसार अगर बारिश इसी प्रकार होती रही तो ताजेवाला के इस ऐतिहासिक पुल का नामोनिशान खत्म हो जाएगा।

दिल्ली भेज रहे पानी की सूचना
यमुना नदी पुल पर स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय में तैनात कर्मचारी वायरलेस से नदी में पानी आने की सूचना केंद्रीय जल आयोग दिल्ली भेज रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुना नदी में पानी आने की रिपोर्ट दिल्ली में स्थित केंद्रीय जल आयोग कार्यालय में दे रहे हैं और हरियाणा और यूपी कैराना में डीसी और एसडीएम को लिखित में रिपोर्ट भेज रहे हैं।

चारों पन बिजली इकाइयों में उत्पादन ठप
क्षेत्र में कार्यरत चार पन बिजली इकाइयों ताजेवाला, भूडकलां, नैनोवाली और बेगमपुर में बिजली उत्पादन ठप हो गया है। हथनी कुंड बैराज पर जैसे ही यमुना का जल स्तर 80 हजार क्यूसेक से ऊपर होता है। जिले की सभी नहरों को पानी की सप्लाई बंद कर दी जाती है। क्योंकि इसके बाद पानी में सिल्ट की मात्रा अधिक हो जाती है। कई बार पन बिजली परियोजनाओं की मशीनें चौक हो जाती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए चारों पन बिजली इकाइयों को पानी की सप्लाई बंद कर दी गई।
विज्ञापन


हथनी कुंड कंट्रोल रूम से साधें संपर्क
जिले के लोग बाढ़ के समय यमुना नदी में बढ़ते जल स्तर का पता लगाने के लिए कंट्रोल रूम से मोबाइल नंबर 8053444519 पर संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम में 24 घंटे की सेवा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें