फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद ने कार सवार युवक को नशे की 3000 गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक चंद्रपाल निवासी गांव मताना हाल ढाणी रायपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं इस मामले में मुख्य सप्लायर आरोपी आदित्य को भी काबू कर लिया है।
सीआईए फतेहाबाद की टीम एएसआई प्रवीन कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान गांव मताना से बीघड़ की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से कार पर आ रहा युवक सामने पुलिस को देखकर कार को मोड़ने लगा। शक के आधार पर पुलिस ने कार चालक को काबू कर लिया। जब कार की तलाशी ली तो कार के गियर बॉक्स में रखे एक लिफाफे में प्रतिबंधित गोलियों के 300 पत्ते बरामद हुए। संवाद