फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बोलेरो की चपेट में आने से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टू कलां। गांव कुम्हारियां के पास बोलेरो की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। इस घटना में गांव बनावाली निवासी 22 वर्षीय रवि की मौत हो गई। वहीं, घायल मुकेश को उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का वीरवार को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार दोनों युवक गोरखपुर स्थित थर्मल प्लांट में कार्यरत थे, जो बुधवार की शाम को ड्यूटी करके लौट रहे थे। बाइक को मुकेश चला रहा था। गांव कुम्हारियां के पास उनकी बाइक की बोलेरो से टक्कर हो गई। रवि मोटरसाइकिल से गिरने पर बोलेरो के टायर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के दौरान बोलेरो गाड़ी भी पलट गई। मृतक रवि अविवाहित था, वे दो भाई हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें