फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अग्निवीर भर्ती रैली में चयनित उम्मीदवारों को हिसार बुलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेना भर्ती कार्यालय हिसार द्वारा आयोजित अग्निवीर भर्ती रैली में भाग लेने वाले अग्निवीर क्लर्क और अग्निवीर स्टोर कीपर टेक्निकल श्रेणी के चयनित उम्मीदवारों की सूची www.joinindianarmy.nic.in वेबसाइट पर प्रकाशित कर दी गई है। भर्ती निदेशक के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को 7 अक्तूबर को सुबह 9 बजे सेना भर्ती कार्यालय हिसार में पहुंचना है। सुबह 9 बजे के बाद आने वाले उम्मीदवारों को गेट में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक जाति प्रमाण पत्र (जनरल कैटेगरी शपथ पत्र) और ओपन स्कूल से पढ़े जिन उम्मीदवारों ने स्कूल स्थानांतरण प्रमाण पत्र जमा नहीं किया है, वो उम्मीदवार यह प्रमाण पत्र साथ लेकर आएंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें