फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्र के स्टाफ की परीक्षा होने पर दूसरे स्कूल का शिक्षक देगा कक्ष में ड्यूटी, मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
फतेहाबाद में एचटेट परीक्षा को लेकर बनाया गया केंद्र
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने बुधवार से तैयारियां शुरू कर दी है। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने केंद्र सुपरिटेंडेंट के साथ तैयारियों को लेकर मंथन किया। केंद्र सुपरिटेंडेंट से एचटेट को लेकर उनके स्टाफ की रिपोर्ट मांगी गई है जिनका उसी स्कूल में पेपर है। अगर स्टाफ का उसी केंद्र में पेपर है तो संबंधित अभ्यर्थी के कक्ष में दूसरे स्कूल का शिक्षक परीक्षा देगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय में परीक्षा को लेकर 14 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में 8678 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सुपरिटेंडेंट से मैन पॉवर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। इसके अलावा कमरे निर्धारित करके रिपोर्ट मांगी गई है। कमरों में बताना होगा कि किस कक्ष में कितने अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों में बोर्ड की तरफ से जैमर लगाए जाएंगे। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरों का पूरा कंट्रोल बोर्ड में होगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर अब केंद्र सुपरिटेंडेंट की उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक बैठक लेंगे। बैठक में बोर्ड द्वारा जारी की गई गाइडलाइन को लेकर भी निर्देश दिए जाएंगे।


जिले के इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
अपेक्स पब्लिक स्कूल
गर्ल्स कॉलेज भोड़िया खेड़ा ब्लॉक एक
गर्ल्स कॉलेज भोड़िया खेड़ा ब्लॉक दो
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खंड एक
क्रिसेंट पब्लिक स्कूल खंड दो
चेतन्य टेक्नो स्कूल
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
मॉडल संस्कृति स्कूल
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
स्प्रिंग बेल्स पब्लिक स्कूल
महाराजा अग्रसेन स्कूल
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक एक
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज ब्लॉक दो
पायनियर कॉवेंट स्कूल

ये अभ्यार्थी देंगे परीक्षा
लेवल अभ्यर्थी
लेवल तीन 2728
लेवल दो 4139
लेवल एक 1811

एचटेट को लेकर केंद्र सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक की गई है। बैठक में तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए है। परीक्षा शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें