फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल: महिला एएसआई के सामने रखी नोटों की गड्डी, एसपी ने बिठाई जांच, दो पक्षों में समझौते का था मामला

Fri, 10 Dec 2021 08:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

टोहाना थाने में महिला एएसआई के आगे रखी नोटों की गड्डी का वीडियो वायरल हो रहा है। मामला दो पक्षों में समझौते का बताया जा रहा है। इसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को समझौते के आठ लाख रुपये दिए थे। थाने में ऐसे पैसों की गिनती के मामले में एसपी ने एएसआई को शोकॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में थाने में नोट गिनते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले के टोहाना शहर थाने में महिला एएसआई के सामने मेज पर आठ लाख रुपये के नोटों की गड्डी रखने का वीडियो देर शाम को वायरल हो गया। वीडियो एसपी सुरेंद्र भोरिया के पास भी पहुंचा। एसपी ने तत्काल एएसआई को शोकॉज नोटिस जारी करने के आदेश देते हुए टोहाना डीएसपी बिरम सिंह को मामले की जांच सौंप दी।

विज्ञापन


दरअसल, करीब डेढ़ महीने पहले दो पक्षों में लड़का-लड़की को लेकर विवाद हो गया था। मौजिज लोगों के प्रयास से दोनों पक्षों में समझौता करवाया गया था। इसमें लड़की पक्ष को 8 लाख रुपये दिए गए। मगर यह पैसा दूसरे पक्ष के लोगों ने थाने में ही महिला एएसआई के केबिन में गिने। इसकी वीडियो बना ली गई।

यह भी पढ़ें ः हरियाणा: एसटीएफ के सामने पेश न होने पर आईपीएस धीरज सेतिया निलंबित, सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो में एक गड्डी महिला एएसआई की मेज पर भी रखी हुई थी। यह वीडियो गुरुवार देर शाम को किसी ने एसपी और चीफ विजिलेंस ऑफिसर को भेज दी। अब इसी के साथ महिला एएसआई की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वीडियो मेरे पास आया था। मामला दो पक्षों के समझौते का था। मगर थाने में ऐसे पैसों की गिनती होना बिल्कुल गलत है। महिला एएसआई को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया है। डीएसपी को जांच सौंपी है। - सुरेंद्र भोरिया, एसपी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें