फतेहाबाद में हुडा सेक्टर से गाड़ी चोरी करके ले जाते हुए चोर।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हुडा सेक्टर तीन से भाजपा के पूर्व जिला प्रधान व कैथल के प्रभारी वेद फुलां की गाड़ी चोर चोरी करके ले गए। चोर सोमवार अलसुबह करीब तीन बजे ब्रीजा गाड़ी में आए और स्कॉर्पियो गाड़ी चोरी करके ले गए। मामले में शहर थाना में शिकायत दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मामले के मुताबिक भाजपा नेता वेदप्रकाश फुलां ने बताया कि वह हुडा सेक्टर-3 में किराए पर कोठी लेकर रह रहा हूं। रविवार रात को उसने अपने आवास कोठी नंबर-26 के सामने स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी की थी। सुबह जब उठकर वे बाहर आए तो उन्होंने पाया कि गाड़ी गायब थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले तो पाया कि चोर ब्रीजा कार में आते हैं और स्कॉर्पियो स्टार्ट कर ले जाते हैं। स्कॉर्पियो के पीछे ही ब्रीजा कार जाती हुई नजर आती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हुडा सेक्टर से पहले भी चोरी हो चुकी लग्जरी गाड़ियां
शहर के हुडा सेक्टर तीन से पहले भी लगातार लग्जरी गाड़ियां चोरी हो चुकी है। एक ही रात में करीब तीन गाड़ियां भी यहां से चोरी हुई है। गाड़ी घर के बाहर खड़ी होती है जिसे चोर आसानी से चुराकर ले जाते हैं।