फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल मेले में उड़ी कोरोना के नियमों की धज्जियां, 6 खंडों के विद्यार्थी एक ही दिन बुलाए

विज्ञापन
ये लापरवाही पड़ सकती है भारी, लोडिंग गाड़ी में मेले में पहुंचे कुछ इस तरह विद्यार्थी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की तरफ से वीरवार को सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में साइकिल मेले का आयोजन किया गया। मेले में जमकर कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ी। दो दिन लगने वाले साइकिल मेले को शिक्षा विभाग ने एक ही दिन में समेट दिया। जिले के छह खंडों के कक्षा छठी और सातवीं के 1972 विद्यार्थियों को एक ही दिन बुला लिया। मेले में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावक भी साइकिल पसंद करने के लिए पहुंचे। मेले में विद्यार्थियों ने मास्क तो लगा ही नहीं रखा, इससके साथ-साथ धक्का-मुक्की हुई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के सामने कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती रही। लेकिन अधिकारी भी भीड़ के आगे बेबस दिखे। मेले में 1972 विद्यार्थियों ने साइकिल पसंद की। अब शिक्षा विभाग इन विद्यार्थियों के खाते में 20 इंची साइकिल के 2800 और 22 इंची साइकिल के 3000 रुपये की राशि डालेगा। विद्यार्थी बाकी की राशि देकर साइकिल खरीदेंगे। मेले में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक भी साइकिलें पसंद करने के लिए पहुंचे। अभिभावकों ने मेले में हंगामा करते हुए कहा कि यहां पर विक्रेताओं ने घटिया क्वालिटी की साइकिलें ला रखी हैं। इसके अलावा साइकिलें एक-एक हजार रुपये महंगी है। जो साइकिल मार्केट में 3500 रुपये की मिल सकती है वह यहां पर 4500 से 5000 रुपये तक बेची जा रही है।
साइकिल पांच हजार की, मिलेंगे तीन हजार रुपये
मेले में करीब आठ साइकिल विक्रेता पहुंचे। मेले में कम से कम 4500 रुपये कीमत की साइकिल थी। जो साइकिलें मेले में मौजूद थी, वह अभिभावकों को पसंद नहीं आई। अभिभावकों ने कहा कि कंपनी की साइकिलें नहीं है। इसके अलावा जो साइकिलें है वह महंगी है। उन्हें मजबूरी में यहां साइकिलें पसंद करनी पड़ रही है। शिक्षा विभाग प्रत्येक साइकिल के 2800 से 3000 रुपये तक ही देगा जबकि उन्हें बकी की राशि अपनी जेब से खर्च करनी होगी।
विज्ञापन

ये विद्यार्थी पहुंचे साइकिल पसंद करने
खंड 2020-2021 2021-2022
भूना 124 111
फतेहाबाद 127 137
जाखल 140 129
भट्टूकलां 9 5
रतिया 456 493
टोहाना 116 125
दो साल से विद्यार्थियों को नहीं मिली साइकिल
शिक्षा विभाग ने दो साल बाद साइकिल मेले का आयोजन किया है। मेले में पिछले साल छठी कक्षा में पढ़े विद्यार्थियों तथा इस साल छठी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों को मेले में बुलाया गया। शिक्षा विभाग अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को योजना के तहत राशि जारी करता है।
कोट
साइकिल मेले का आयोजन पहले दो दिन का रखा गया था। लेकिन शुक्रवार को पीटीएम होने के कारण इसे एक दिन कर दिया गया। इसी कारण से भीड़ ज्यादा हुई है।
- अश्वनी कंपानी, नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग।

फतेहाबाद में साइकिल मेले में पहुंचे विद्यार्थी और अभिभावक।- फोटो : Fatehabad

मेले में साइकिल पसंद करते विद्यार्थी और अभिभावक।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें