फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार चालक ने होमगार्ड को मारी टक्कर, बोनट पर गिरा तो घसीटकर ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल के पास ट्रैफिक पुलिस के वाहन चेकिंग के दौरान हिसार की तरफ से आ रही कार के चालक ने होमगार्ड को टक्कर मार दी। होमगार्ड उछलकर गाड़ी के बोनट पर जा गिरा और कार चालक की दूर तक उसे घसीटता हुआ ले गया। ट्रैफिक पुलिस ने पीछा करके कार चालक को पकड़ लिया। टक्कर से होमगार्ड गांव गोरखपुर निवासी सोनू घायल हुआ है। मामले में सदर पुलिस ने सोनू की शिकायत पर आरोपी होंडा सिटी कार चालक हिसार के आजाद नगर निवासी सुरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक होमगार्ड सोनू ने बताया कि वह होमगार्ड विभाग में तैनात है और उसकी ड्यूटी ट्रैफिक पुलिस में है। 6 मई को ट्रैफिक थाना प्रभारी अनूप कुमार के साथ बड़ोपल में नहर पुल के पास नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। हिसार से फतेहाबाद की तरफ आ रही होंडा सिटी कार को रुकने का इशारा किया। चालक ने गाड़ी को रोकने की बजाए उसे टक्कर मार दी और वह उछलकर बोनट पर जा गिरा। कार चालक ने फिर भी गाड़ी नहीं रोकी और बोनट पर ही उसे बिठाकर ले गया। ट्रैफिक थाना प्रभारी और अन्य टीम ने पीछा करके गाड़ी को रुकवाया और वह बोनट से सड़क पर जा गिरा। इसके बाद टीम ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। टीम ने गाड़ी चालक का नाम पूछा तो उसकी पहचान हिसार के आजाद नगेर निवासी सुरेंद्र के रूप में हुई। फिलहाल सदर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें