फतेहाबाद में परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सोमवार को दसवीं कक्षा की परीक्षा आयोजित हुई। विज्ञान की परीक्षा जिले के 69 केंद्रों पर हुई। जिसमें करीब 13 हजार परीक्षार्थी पहुंचे। परीक्षा को लेकर 13 उड़नदस्तों ने चेकिंग की। जांच के दौरान एक परीक्षार्थी पर यूएमसी बनी है, उसके पास स्मार्ट घड़ी थी। इसके अलावा बोर्ड उड़नदस्ते ने तीन सुपरवाइजरों को रिलीव किया है।
शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड चेयरमैन की स्पेशल फ्लाइंग ने नकल का एक केस बनाया है। फ्लाइंग सदस्य सरोज ने बताया कि टीम गांव धोलू के राजकीय स्कूल में जांच करने के लिए पहुंची। यहां पर एक परीक्षार्थी ने स्मार्ट घड़ी हाथ में डाल रखी थी। घड़ी में व्हाट्सएप आदि चल रहे थे लेकिन मौके पर कनेक्ट नहीं था। परीक्षार्थी पर नकल का केस बनाया गया है। इसके बाद टीम गांव कंहड़ी के राजकीय स्कूल में पहुंची। यहां पर एक कमरे में विद्यार्थियों के प्रश्न पत्रों एक-एक नंबर के प्रश्नों पर निशान लगा हुआ था। इसके अलावा एक कमरे में शोर हो रहा था। दोनों सुपरवाइजरों को रिलीव कर दिया गया। वाइस चेयरमैन स्पेशल फ्लाइंग ने शक्करपुरा के राजकीय स्कूल के परीक्षा केंद्र के एक कमरे में शोर हो रहा था। इसको लेकर एक सुपरवाइजर को रिलीव किया गया है।
परीक्षा को लेकर टीमें ने की चेकिंग
उडऩदस्ता केंद्र जांचे यूएमसी बनाए
डीसी 4 0
एसडीएम फतेहाबाद 6 0
एसडीएम रतिया 3 0
एसडीएम टोहाना 6 0
डीइओ 4 0
चेयरमैन स्पेशल रतिया 6 0
चेयरमैन स्पेशल टोहाना 4 0
बोर्ड चेयरमैन स्पेशल 4 1
सचिव स्पेशल 4 0
प्रश्न पत्र 4 0
वाइस चेयरमैन 4 0
प्रश्न पत्र रतिया 3 0
प्रश्न पत्र टोहाना 4 0
कोट
बोर्ड की सोमवार को दसवीं की विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षा में एक विद्यार्थी पर नकल का केस बना है। इसके अलावा जिले में परीक्षा शांतिपूर्वक रही है।
-दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी