फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड शुरू होने के साथ त्वचा रोग स्केबीज के केस बढ़े

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीज की जांच करती चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ.प्रीत। संवाद - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हल्की ठंड शुरू होने के साथ-साथ त्वचा रोग भी बढ़ने लगे है। स्केबीज रोग काफी तेजी से बढ़ रहा है। नागरिक अस्पताल में रोजाना 40 से 50 मरीज स्केबीज बीमारी के आ रहे है। इस रोग में मरीज को रात के समय शरीर पर दाने और खुजली होती है। परिवार में अगर एक व्यक्ति को ये रोग है तो सभी को होने का खतरा रहता है। ऐसे में डॉक्टर परिवार के सभी लोगों को उपचार लेने के लिए जागरूक भी कर रहे है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर परिवार के सभी लोग उपचार नहीं लेंगे तो बीमारी पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाएगी। इस रोग में मरीज के शरीर पर दाने और खुजली होने लगती है।
विज्ञापन

कपड़े पूरी तरह से सुखाने के बाद ही डालें
डॉक्टरों के अनुसार सर्दी में कपड़े नहीं सूखते है और ऐसे में कई लोग अच्छी तरह कपड़ों की सुखाए बिना ही डाल लेते है। इस कारण से इंफेक्शन हो जाता है और शरीर पर खारिश के साथ-साथ दाने होने लगते है। इसे स्केबीज बीमारी कहा जाता है और ये पूरे परिवार में फैलने का खतरा रहता है। ऐसे में साफ-सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। कपड़ों को गर्म पानी में धोएं और अच्छी तरह से सुखाएं।
जानिए क्या होता है स्केबीज रोग
स्केबीज घुन से होने वाला खुजली वाला त्वचा का संक्रमण है। जब घुन त्वचा की परत को भेदते हुए अंदर प्रवेश कर जाती है, तब यह समस्या होती है। स्केबीज संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। स्केबीज एक साथ परिवार के कई सदस्यों को हो सकती है। इतना ही नहीं यदि किसी संक्रमित व्यक्ति को इसके लक्षण न भी नजर आ रहे हों, तब भी वह दूसरे व्यक्ति को इस रोग से संक्रमित कर सकता है।
विज्ञापन

वायरल बुखार के साथ त्वचा रोग भी बढ़े
पिछले कई दिनों से वायरल बुखार और डेंगू के केस बढ़े है। इसके साथ ही त्वचा रोग भी बढ़ा है। अस्पताल में रोजाना 15 से 20 मरीज बुखार के साथ शरीर पर दाने निकलने की दिक्कत लेकर आ रहे है।
हल्की ठंड शुरू होने के साथ स्केबीज के केस बढ़े है। परिवार में अगर किसी को ये रोग है तो सभी को हो सकता है। इसलिए पूरे परिवार को एक बार उपचार जरूर लेना चाहिए। इसके अलावा वायरल बुखार के कारण मरीज शरीर पर दाने निकलने की शिकायत लेकर आ रहे है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं होती है। डॉक्टर की राय से ही उपचार लें। एक सप्ताह में ये रोग ठीक हो जाता है।
विज्ञापन

- डॉ. प्रीत कौर, चर्म रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें