फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 16650 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
कैंप में वैक्सीन लगवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 27 व 28 अगस्त को कोविड-19 मेगा टीकाकरण दिवस मनाया गया। इस मेगा कैंप के दौरान जिले में 30 हजार लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया। मेगा कैंप में शनिवार को दूसरे दिन 16650 लोगों ने पहली व दूसरी डोज लगवाई। वहीं पहले दिन शुक्रवार को 11696 लोगों ने डोज लगवाई थी। दोनों दिनों में विभाग ने कुल 28246 लोगों को डोज लगाई है। हालांकि विभाग ने 30 हजार डोज लगाने का लक्ष्य रखा था। अब तक जिले में 4 लाख 84 हजार से ज्यादा डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अब तक 3 लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। वहीं 1 लाख 7 हजार लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। शनिवार को 12 हजार 400 से ज्यादा लोगों को पहली डोज लगाई गई। वहीं लगभग 4100 लोगों को दूसरी डोज दी गई। इनमें सबसे ज्यादा डोज 18 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के लोगों को लगाई गई, जोकि कुल संख्या 10544 रही है। बता दें कि कोविशील्ड की 84 और कोवाक्सिन की 28 दिन बाद लगती है।
कोट
जिले में कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। 3 लाख 78 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। हमारा प्रयास है कि सभी पात्र लोगों को जल्द से जल्द पहली व दूसरी डोज लगाई जाए। टीकाकरण अभियान के जरिये ही कोरोना की संभावित तीसरी लहर को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. सुनीता सोखी, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें