फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉफी देने के बहाने युवक ने मासूम बच्चे से किया कुकर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। खंड के एक गांव में मंगलवार को आठ साल के मासूम बालक के साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। गांव टिब्बी निवासी 21 वर्षीय युवक पर परिजनों ने कुकर्म के आरोप लगाए हैं। बालक को परिजन एवं ग्रामीण भूना लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे का उपचार करवाने और आरोपी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बालक के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। मंगलवार दोपहर बाद वह गांव की गली में अकेला आ रहा था। उसको टिब्बी गांव के एक युवक ने टॉफी देने के बहाने अपने पास बुला लिया। बालक जब उसके पास पहुंचा तो उसे उठाकर ले गया और उसके साथ कुकर्म कर दिया। पीड़ा से परेशान व लहूलुहान बालक ने घर पहुंचकर पूरी घटना से अपने परिजनों को अवगत करवाया। इसके बाद मां-बाप व कुछ ग्रामीण तुरंत भूना पुलिस थाने में लेकर पहुंचे। पुलिस ने बच्चे का इलाज करवाने के लिए परिजनों को अस्पताल भेजा। वहीं, शिकायत भी ले ली गई। थानाध्यक्ष कपिल सिहाग ने बताया कि बच्चे के साथ कुकर्म करने की शिकायत मिली है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें