फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day: टोहाना में मंत्री ओपी यादव तो फतेहाबाद में विधायक गोपाल कांडा ने किया ध्वजारोहण

Mon, 15 Aug 2022 11:19 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

इस बार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के कारण स्वतंत्रता दिवस खास रहा। सरकारी कार्यालयों से लेकर घरों, प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगे लगाए गए। शहीद स्मारक से लेकर चौक चौराहों को तीन रंगों से सजाया गया।
विज्ञापन
टोहाना में मंत्री ओपी यादव तो फतेहाबाद में विधायक गोपाल कांडा ने किया ध्वजारोहण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। टोहाना के लघु सचिवालय प्रांगण में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओपी यादव ने बतौर मुख्य अतिथि  ध्वजारोहण किया।

विज्ञापन


उनके साथ डीसी प्रदीप कुमार, एसपी आस्था मोदी सहित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा फतेहाबाद में सिरसा के विधायक गोपाल कांडा ने जबकि रतिया में बवानीखेड़ा के विधायक बिशम्बर बाल्मीकि ने ध्वजारोहण किया। सभी स्थानों पर पुलिस व एनसीसी के कैडेट्स ने सलामी दी। वहीं, स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समा बांधा।

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने से खास रहा स्वतंत्रता दिवस
इस बार आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के कारण स्वतंत्रता दिवस खास रहा। सरकारी कार्यालयों से लेकर घरों, प्रतिष्ठानों पर भी तिरंगे लगाए गए। शहीद स्मारक से लेकर चौक चौराहों को तीन रंगों से सजाया गया। जीटी रोड पर रात को लड़ियां लगाकर रोशनी बढ़ाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें