फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोर्टल पर दूसरे दिन भी नहीं जारी हुई बीए में दाखिले की मेरिट सूची

विज्ञापन
महाविद्यालय में मेरिट लिस्ट देखते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा विभाग ने बीए की मेरिट सूची दूसरे दिन भी जारी नहीं की। विद्यार्थी दिनभर पोर्टल पर मेरिट सूची जारी होने का इंतजार करते रहे। इसके अलावा ऑनलाइन फीस भरने का लिंक भी विभाग जारी नहीं किया है।
विज्ञापन

विभाग ने शनिवार को बीए को छोड़कर अन्य संकायों की मेरिट सूची जारी कर दी थी। पोर्टल पर सूची जारी होने का समय दोपहर तीन बजे के बाद का किया गया था लेकिन रविवार को भी सूची जारी नहीं हुई। फीस जमा करवाने का लिंक शनिवार शाम चार बजे के बाद जारी होना था जो कि रविवार तक जारी नहीं हुआ। पहली मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आया है उन्हें 15 सितंबर तक फीस जमा करवाकर दाखिला लेना है। विभाग 17 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा।
कॉलेज के पास पहुंची बीए की मेरिट सूची
रविवार दोपहर को उच्चतर शिक्षा विभाग ने बीए की मेरिट सूची कॉलेजों को जारी कर दी। कॉलेजों को उनके लॉगइन पर सूची जारी की गई। लेकिन ये सूची पोर्टल पर जारी नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि बीए में आवेदन ज्यादा होने के कारण दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बीए की मेरिट सूची पोर्टल पर जारी नहीं हुई है। कॉलेजों को लॉगइन पर मेरिट सूची मिल गई है। पोर्टल पर भी जल्द सूची जारी हो जाएगी।
- दिनेश कुमार, प्रिंसिपल, राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें