फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंधित दवा के साथ दो युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल पुलिस ने दो युवकों को प्रतिबंधित दवाओं सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान गगनजीत सिंह निवासी लहरा जिला संगरूर व धीरेश कुमार निवासी बैजला कोठी जिला अलीगढ़ हाल लहरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया। आरोपी धीरेश कुमार को पूछताछ व सप्लायर की तलाश के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। थाना जाखल पुलिस की टीम एसआई अजमेर सिंह के नेतृत्व में गश्त के दौरान जाखल मंडी में बलरां रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी तो गांव बलरां की ओर से मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए। युवक सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए और मोटरसाइकिल को वापस मोड़ने लगे। पुलिस ने शक के आधार पर दोनों युवकों को काबू कर इनके कब्जे से एक प्लास्टिक कट्टे की जांच की तो उसमें से प्रतिबंधित दवा की 500 गोली व 28 शीशी बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें