शहर के सिरसा रोड स्थित जिंदल राइस मिल से गुजराज के मुंद्रा पोर्ट भेजे गए चावल का धोखाधड़ी से गबन करने के मामले में पुलिस ने आरोपी उकलाना के चमार खेड़ा निवासी संजय को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस ने दो लाख रुपये बरामद किए है। इस मामले में पहले भी करीब पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी संजय ने ढाणी गोपाल में खल-बिनौला के नाम से फर्म बना रखी है। इसमें एक अन्य पार्टनर भी है। आरोपी ने मुंद्रा पोर्ट भेजे जा रहे करीब 18 लाख रुपये के चावल को 8 लाख रुपये में खरीद लिया। इसके बाद आरोपी ने करीब 14 लाख रुपये में आगे बेच दिया था। मामले के मुताबिक जिंदल राइस मिले के मालिक राजकुमार जिंदल ने दो मई 2021 को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका चावल का बिजनेस है। 24 अप्रैल को उसने ऑटो मार्केट स्थित मोहित रोड कैरियर को फतेहाबाद से गुजराज के मुंद्रा पोर्ट के लिए गाड़ी भेजने को कहा, इसके बाद उसने गाड़ी भेज दी। गाड़ी में 34.8 मीट्रिक टन चावल लोड करवा दिया गया। तीन-चार दिन बाद गाड़ी मुंद्रा पोर्ट पर नहीं पहुंची और ड्राइवर से भी संपर्क नहीं हुआ।
गाड़ी में करीब 17 लाख 96 हजार रुपये का चावल था। मामले में पुलिस ने राजकुमार जिंदल की शिकायत पर रोहताश, आजाद सिंह, राकेश कुमार उर्फ काका, दिलबाग सिंह और ड्राइवर धन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
चावल गबन मामले में 11 लाख बरामद रुपये कर चुकी पुलिस
इस मामले में पुलिस ने अब तक 11 लाख रुपये बरामद किए हैं। पहले आरोपी रोहताश और बाद में उसके साथी भट्टू निवासी रहीश को गिरफ्तार किया था। दोनों ने ही गबन की योजना बनाई थी। पुलिस ने इनके पास से दो लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने सुरेश उर्फ फौजी निवासी बनमंदौरी को अढ़ाई लाख, मनदीप उर्फ पंजाबी से 50 हजार, ढाणी गोपाल के संदीप को 4 लाख सहित गिरफ्तार किया था। अब एक आरोपी संजय दो लाख की नकदी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक को लावारिस हालत में हिसार बाई पास से बरामद कर लिया था।
कोट
चावल गबन मामले में एक आरोपी पकड़ा है। आरोपी के पास से पुलिस टीम ने दो लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। इस मामले में पहले पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
- महेंद्र सिंह, प्रभारी बस स्टैंड चौकी।