नागरिक अस्पताल में कोरोना रोधी टीका लगाता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण तीसरे दिन भी नया केस नहीं मिला है। फिलहाल दो ही एक्टिव केस है। वीरवार को जिले में 236 कोरोना सैंपल लिए गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने 132 सैंपल आरटीपीसीआर लिए।
वहीं जिले में वीरवार को 4543 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। बारिश के बावजूद स्वास्थ्य केंद्रों पर 4543 लोग वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। जिले में अभी तक 5.18 लाख लोगों को वैक्सीन की पहली और 1.54 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।
जिले में टीकाकरण की स्थिति
पात्र टीकाकरण
60 साल से ऊपर 352
45 से 59 साल 865
18 से 44 साल 3326
जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान तेजी से चल रहा है। संस्थाओं के सहयोग कैंप भी लगाए जा रहे हैं। लोगों से अपील है कि वह कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन