फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर के चंडीगढ़ रोड स्थित रेलवे प्लेटी के पास युवक की रेलगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है ताकि शव की पहचान हो सके। पुलिस के अनुसार युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष तथा उसके दोनों हाथ पर टैटू बने हुए हैं, जिससे उसकी पहचान हो सकती है। जानकारी अनुसार देर रात्रि रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने सूचना रेलवे पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर आकर शव को शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

हेरोइन सहित एक युवक गिरफ्तार

फतेहाबाद। शहर थाना पुलिस ने गांव धीड़ से हेरोइन सहित बाइक सवार को काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से 7.60 ग्राम हेरोइन बरामद की है। उसकी पहचान गुरमीत सिंह निवासी काताखेड़ी के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार, शहर पुलिस की एक टीम गांव धीड़ के पास नाकाबंदी करके खड़ी थी। इसी दौरान गुरमीत बाइक पर सवार होकर वहां आया और पुलिस टीम को देखकर बाइक को वापिस मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू करके उससे हेरोइन बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें