फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन के लिए न्यायिक परिसर में लिफ्ट शुरू

विज्ञापन
चौटाला दंपत्ति के दौरे का विरोध करने वाले वकील। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
रतिया। न्यायिक परिसर में आमजन की सुविधा के लिए वीरवार को नई लिफ्ट शुरू कर दी गई है। बाढड़ा से विधायक नैना चौटाला और जजपा महासचिव डॉ. अजय चौटाला ने इस लिफ्ट का शुभारंभ किया। न्यायिक परिसर में लिफ्ट सुविधा शुरू करने के लिए डिप्टी सीएम ने 11 लाख रुपये का अनुदान दिया था।
विज्ञापन

न्यायिक परिसर में द्वितीय तल पर बने वकीलों के चैम्बर के लिए लिफ्ट की सुविधा नहीं थी। जिस कारण वकीलों के साथ-साथ आम लोगों खासकर बुजुर्गों व दिव्यांगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसके चलते बार एसोसिएशन के सदस्यों की मांग पर लिफ्ट के लिए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने 11 लाख रुपये का अनुदान दिया गया था। इसके बाद यह सुविधा शुरू की गई। वीरवार को विधायक नैना चौटाला और जजपा महासचिव अजय चौटाला ने लिफ्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान करवाए कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान महेन्द्र नायक व मंच संचालन बार एसोसिएशन के सचिव समीर तनेजा ने किया। इस अवसर पर एसडीएम भारत भूषण कौशिक, जजपा नेता सुरेंद्र लेगा, राकेश सिहाग, अजय संधू, कुलदीप सिंह कुलडिया, डॉ. वीरेंद्र सिवाच, मंजु बाजीगर, पवन कुमार, ममता कटारिया, जगजीत सिंह, वित सचिव मुकेश बत्रा, उप प्रधान सुभाष शर्मा, सह सचिव सुखदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
वकीलों के लिए चैम्बर बनवाने का भी दिया आश्वासन
विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बार एसोसिएशन द्वारा रखी गई दूसरी समस्याओं और मांगों को भी जल्द पूरा किया जाएगा। जजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने बार एसोसिएशन द्वारा रखी गई वकीलों के लिए चैम्बर बनवाने व खाली जमीन दोनों प्रमुख मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गठजोड़ सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे हुए हैं। कोविड-19 की वजह से सरकार व आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगले तीन सालों में विकास की गति को तेज किया जाएगा। इसके बाद पूर्व सांसद अजय चौटाला ने अमरजीत मेहता के मॉडल टाउन निवास पर जलपान किया और लोगों की समस्याओं को सुना तथा कार्यकर्ताओं से समस्याओं को लेकर संवाद भी किया।
विज्ञापन

वकीलों के एक पक्ष ने चौटाला दंपती का किया विरोध
न्यायिक परिसर में लिफ्ट उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे महासचिव डॉ. अजय सिंह चौटाला व विधायक नैना चौटाला का कुछ वकीलों ने बहिष्कार किया। विरोध जता रहे वकील इसलिए नाराज थे क्योंकि किसान आंदोलन के दौरान जेजेपी नेेेताओं ने किसानों की मांगों का विरोध किया था। इसी बात से नाराज कुछ वकील कार्यक्रम में ना पहुंचकर अपने चेंबर में ही मौजूद रहे। बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान हरजीवन सिंह व अन्य वकीलों ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन काले कृषि कानून लागू किए थे तो अजय चौटाला ने 3 कानूनों का समर्थन किया था और किसानों की मांगों का विरोध किया था। इन कृषि कानूनों के विरोध में 700 से अधिक किसानों ने अपनी शहादत दे दी थी, लेकिन उनकी पार्टी ने शहीद हुए किसानों के प्रति अभी तक एक शब्द भी व्यक्त नहीं किया।

रतिया न्यायिक परिसर में लिफ्ट का शुभारंभ करते विधायक नैना चौटाला, डॉ. अजय सिंह चौटाला।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें