फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों में बने मित्र कक्ष को चाट गई दीमक, ठीक होकर कैसे चलेंगे न एसएचओ को पता, न एसपी कार्यालय को

विज्ञापन
रतिया सदर थाना में बना मित्र कक्ष। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस विभाग में शिकायत लेकर पहुंचने वाले फरियादियों के लिए थानों में खोले गए मित्र कक्ष लंबे समय से बंद पड़े होने के कारण कई जगहों पर इन्हें दीमक चाटने लग गई है। दीमक लगने की जानकारी के बाद अब पुलिस विभाग के हाउसिंग कॉरपोरेशन विंग की ओर से इन मित्र कक्षों को रिन्यू करके इनको इस्तेमाल में लाने के लिए कहा गया है। जिले के कई थानों में रिन्यूवल का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

सदर रतिया थाना में बने मित्र कक्ष में दीमक लग गई और यहां लगा फर्नीचर खराब हो गया। हाउसिंग कॉर्पोरेशन के स्थानीय अधिकारियों ने इस बारे में संबंधित थाना के एसएचओ व दूसरे अधिकारियों को इन मित्र कक्ष में जरूरी सुधार करने के बाद इन्हें अब लगातार इस्तेमाल करने के लिए कहा है।
पुलिस महकमे में एसएचओ से लेकर एसपी कार्यालय तक के ओहदेदार मित्र कक्ष किसकी निगरानी में कैसे संचालित होंगे, इसके बारे में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं कर रहे हैं। हालांकि, इतना जरूर मान रहे हैं कि जिन थानों में मित्र कक्ष बने हुए हैं, उनके बारे में स्थिति रिपोर्ट मांगकर उनको इस्तेमाल में लाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

संबंधित ब्रांच के डीलिंग हेड से लेकर एसपी के रीडर को नहीं मित्र कक्ष के संचालन की जानकारी
शिकायत शाखा के हेड अशोक कुमार ने कहा कि मित्र कक्षों के बारे में स्थिति रिपोर्ट एसपी ऑफिस में संबंधित ब्रांच के प्रगट सिंह ने बनाई है। मगर प्रगट सिंह ने जानकारी होने से इनकार कर दिया। इस बारे में एसपी के रीडर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हर थाने में मित्र कक्ष हैं, लेकिन इनका संचालन कैसे होना है, इसके बारे में संबंधित ब्रांच से पूछकर ही कुछ बताया जा सकता है।
थाने के एसएचओ बोले, जानकारी नहीं कैसे होगा संचालन
रतिया सदर थाना के मित्र कक्ष के बारे में एसएचओ रमेश कुमार ने बताया कि विभाग के हाउसिंग कार्पोरेशन के स्थानीय एसडीओ की ओर से काफी समय से बंद पड़े मित्र कक्ष की सफाई करके इस्तेमाल करने के लिए फोन आया था। बंद बड़े मित्र कक्ष में दीमक आदि चढ़ गई थी, इसलिए साफ करवाया गया है। अब इस्तेमाल कैसे किया जाना है और कौन कर्मचारी यहां नियुक्त होगा, इसके बारे में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें