फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में गुंडागर्दी: बाइक पर आए युवकों ने दुकानदार पर किया लोहे की राड से हमला, घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड

Tue, 17 Sep 2024 11:23 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

पीड़ित की हिसार-सिरसा रोड पर कोटेक महेंद्र बैंक के सामने सुभाष चंद्र राजेश कुमार के नाम से पेंट की दुकान की फर्म है। मंगलवार सुबह दुकान संचालक गोपाल पहुंचा और शट्टर उठाने लगा। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने लोहे की राड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के हिसार-सिरसा रोड पर मंगलवार सुबह पेंट की दुकान खोल रहे संचालक पर मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए गली में भागे दुकान संचालक के पीछे हमलावर दौड़े और हमला किया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल दुकानदार गोपाल को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां से रेफर कर दिया गया। मामले की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक हमला करते हुए नजर आ रहे है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले के मुताबिक हिसार-सिरसा रोड पर कोटेक महेंद्र बैंक के सामने सुभाष चंद्र राजेश कुमार के नाम से पेंट की दुकान की फर्म है। मंगलवार सुबह दुकान संचालक गोपाल पहुंचा और शट्टर उठाने लगा। इस दौरान मोटरसाइकिल पर आए युवकों ने लोहे की राड से हमला कर दिया। युवकों ने लगातार लोहे की राड से वार किया। हमले के बाद युवक जान बचाने के लिए गली में भागा। युवक पीछे दौड़ पड़े और हमला करते रहे। आसपास के दुकानदारों को आते देख हमलावर फरार हो गए। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि हमलावर कौन थे और किन कारणों से हमला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें